{"_id":"63b1c354d8d42f7ee168f260","slug":"couple-including-baby-girl-died-due-to-suffocation-in-meerut-s-tpnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहत नहीं मौत बने अंगारे: ठंड के चलते रात में सुलगाया कोयला... और सोते ही रह गए चार साल की बेटी समेत दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत नहीं मौत बने अंगारे: ठंड के चलते रात में सुलगाया कोयला... और सोते ही रह गए चार साल की बेटी समेत दंपती
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ के टीपीनगर में दम घुटने से दंपती समेत तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के शंभूनगर में शनिवार की देर रात दम घुटने से चार साल की बेटी समेत दंपती की मौत हो गई। रविवार अपराह्न चार बजे तक भी जब दंपती कमरे से बाहर नहीं आए तो मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर देखा कि दंपती मृत पड़े हैं। हालांकि बच्ची की सांसे चल रही थीं। जिसे आनन-फानन केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर तीनों शवों को मोर्चरी भेज दिया है। नगर स्थित मकान नंबर 171 में आलोक बंसल पुत्र स्व. रामदयाल बंसल पत्नी, मां और बेटे के साथ रहते है। आलोक बंसल ऑटो मोबाइल फाइनेंस कंपनी चलाते हैं।
2 of 5
दम घुटने से दंपती समेत तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
आलोक के घर में नेपाल के जिला कैलाली के गांव चाऊमाला निवासी 38 वर्षीय चंदर पुत्र देवबहादुर पांच साल से पत्नी राधा और चार वर्षीय बेटी अंजलि के साथ रहते थे। चंदर आलोक बंसल के घर में खाना बनाने का काम करते थे और उनकी पत्नी साफ-सफाई का कार्य करती थीं। चंदर परिवार के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था।
3 of 5
दम घुटने से दंपती समेत तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
आलोक बंसल ने बताया कि वह परिवार के साथ शनिवार 8:45 बजे नव वर्ष की पार्टी मनाने के लिए होटल चले गए थे। इसी बीच नौकर चंदर भी घर का सारा काम निपटाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। चंदर तसले में कोयला सुलगाकर सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
आलोक बंसल ने बताया कि उन्होंने दोपहर में चंदर को फोन मिलाया था, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद चार बजे तक भी जब वह नीचे नहीं आया तो उन्होंने ऊपर जाकर जीने का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद चंदर के कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि चंदर व उसकी पत्नी राधा मृत पड़े थे और बच्चों की सांसे चल रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मकान मालिक आनन-फानन बच्ची को केएमसी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी गई। 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बाद में उन्होंने टीपीनगर पुलिस को जानकारी दी। टोपीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। इसके बाद तीनों के शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। वहीं रात में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर चंदर के कमरे से सैंपल लिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।