फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beginning of the year with severe cold, coldest in Meerut state

Meerut: कड़ाके की ठंड से हुआ साल का आगाज, मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा, अभी और सताएगी सर्दी

Mon, 02 Jan 2023 08:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2023 08:45 AM IST
सार

नए साल का पहला दिन कड़ाके की ठंड के साथ गुजरा। मेरठ प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने 4 जनवरी तक कोहरे और सर्दी के बरकरार रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Beginning of the year with severe cold, coldest in Meerut state
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ। 10 साल में नए साल का पहला दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। रविवार को मेरठ प्रदेश का भी सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पांच जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। रात दस बजे शहर को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। दिन में चली बर्फीली हवा और सुबह के समय कोहरे के बीच राहत नहीं दिख रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए साल का पहले दिन सुबह से ही कोहरा छाया रहा और दिन में बर्फीली हवा के चलने से मौसम ठंडा बना हुआ है और अभी आने वाले चार-पांच दिन तक राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: आज से खुले स्कूल, बंद कमरे में कोयला-लकड़ी जलाकर सोने वाले सावधान...जा सकती है जान

तेज हवाओं से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ। रविवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर गिरकर 200 से नीचे 169 दर्ज किया गया। बागपत में 269, गाजियाबाद में 209 मुजफ्फरनगर में 341, शामली में 310 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया।

कोहरे से धीमी रही वाहनों की रफ्तार
कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रही, जिससे वाहन स्वामियों को भी चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सर्दी का दौर अभी ऐसे ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान कम होने के चलते दिनभर कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बनी रही।

पिछले एक जनवरी का तापमान
वर्ष अधिकतम

2013. 18.3
2014. 17.3
2015. 19.4
2016. 18.3
2017. 18.9
2018. 17.4
2019. 18.6
2020. 20.4
2021. 20.1
2022. 16.5

टोल से 24 घंटे में गुजरे 40 हजार वाहन, लगा जाम
नए साल पर घूमने के लिए निकले सैलानियों से सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लग गया। पिछले 24 घंटे में 40 हजार वाहन गुजरे। आम दिनों में वाहनों की संख्या 25 हजार के आसपास रहती है। 15 हजार वाहन बढ़ने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।

रविवार को सिवाय टोल प्लाजा पर सुबह से ही जाम लगा रहा और शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए 14 लाइन है। जल्दी निकलने के चक्कर में सैलानी टोल प्लाजा पर जाम में फंसे रहे। इस बीच कुछ कुछ वाहन स्वामियों में आपस में तीखी नोकझोंक भी हो गई। सिवाया टोल के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की ओर अधिक लोग गए हैं। आम दिनों से अधिक वाहन होने के चलते कुछ समस्या आई। टोल कर्मचारियों ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed