{"_id":"68f22db52ac9d831a6089eaa","slug":"meerut-stay-away-from-the-matter-or-you-ll-be-killed-shiva-temple-controversy-erupts-in-hastinapur-2025-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'मामले से दूर रहो, नहीं तो मारे जाओगे', हस्तिनापुर में शिव मंदिर का विवाद भड़का, देखें धमकी भरा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'मामले से दूर रहो, नहीं तो मारे जाओगे', हस्तिनापुर में शिव मंदिर का विवाद भड़का, देखें धमकी भरा वीडियो
Fri, 17 Oct 2025 05:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:21 PM IST
सार
मखदूमपुर कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर को लेकर कब्जाधारी साधु पक्ष और कॉलोनी वालों के बीच विवाद चल रहा है। यहां लगातार अवैध निर्माण चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
धमकी देता हुआ साधु के वेश में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हस्तिनापुर कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी के शिव मंदिर पर कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मंदिर पर कब्जाधारी पक्ष का एक व्यक्ति जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच और कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर स्थित शिव मंदिर पर अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष की ओर से मंदिर पर अवैध निर्माण कर लिया गया, वहीं दूसरा पक्ष लगातार इसकी शिकायत करता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने बताया कि मंदिर पर कुछ लोगों ने खुद को साधु बताते हुए जबरन कब्जा कर लिया है। करोड़ों रुपए की इस भूमि पर स्थानीय स्तर पर नगर पंचायत के ईओ, एसडीएम और तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं कर सके। जब चारों ओर दीवार खड़ी हो गई तो खानापूर्ति के लिए आ गए।
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, रेलवे अंडरपास पर मिले दोनों, तड़पते हुए निकल गया दम
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, रेलवे अंडरपास पर मिले दोनों, तड़पते हुए निकल गया दम
आरोप है कि निर्माण करने वाले दबंगई दिखाते हुए कॉलोनी के लोगों को डरा रहे हैं। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने एक मिनट 20 सेकेंड का वीडियो बनाकर वायरल किया है। इसमें साधु के वेश में दिख रहा एक व्यक्ति कॉलोनी के लोगों से कह रहा है कि भगवान का भजन करो। इस मामले से दूर रहो। जो लपेटे में आ गया, मारा जाएगा। जितनी वीडियो बनानी है, बना लो।
मुख्यमंत्री से करेंगे कब्जा कराने वाले अधिकारियों की शिकायत
मखदूमपुर कॉलोनी के शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि धमकी देने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस मामले में जो अधिकारी उनका साथ दे रहे हैं और सरकारी भूमि पर कब्जा करा रहे हैं, उन सभी की शिकायत जनता दरबार में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।
वहीं, थाना प्रभारी हस्तिनापुर शशांक द्विवेदी का कहना है कि मामला अभी जानकारी में नहीं है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत भी नहीं गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।