फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: In Saharanpur, a loving couple committed suicide by consuming poisonous substance

UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, रेलवे अंडरपास पर मिले दोनों, तड़पते हुए निकल गया दम

Fri, 17 Oct 2025 04:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 17 Oct 2025 04:41 PM IST
सार

Saharanpur News: गौरव और काजल के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को दोनों रेलवे अंडरपास पर पहुंचे और जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: In Saharanpur, a loving couple committed suicide by consuming poisonous substance
गौरव और काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरसावा क्षेत्र के गांव सुआखेड़ी में गौरव (26) और उसकी प्रेमिका काजल (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों रेलवे अंडरपास पर तड़पते हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गौरव और काजल दोनों अनुसूचित जाति से थे। शुक्रवार दोपहर के समय कलरी वाले बंबा रेलवे अंडरपास के निकट जाकर दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाते ही दोनों नीचे गिरकर छटपटाने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर युवक-युवती को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। दोनों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

 
कुछ ही देर बाद तबियत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देखते हुए यहां से रेफर कर दिया गया। परिजन चिलकाना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...
Meerut: सपा नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो देखकर महिला ने किया हंगामा, बोली-तीन साल से रिश्ते में था धोखा    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed