{"_id":"69fa181484c090c3d00c9fd1","slug":"meerut-state-tax-officer-sent-to-jail-for-14-days-had-demanded-a-bribe-of-one-lakh-from-the-businessman-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: राज्य कर अधिकारी को 14 दिन के लिए भेजा जेल, माल छोड़ने के लिए व्यापारी से मांगी थी एक लाख की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राज्य कर अधिकारी को 14 दिन के लिए भेजा जेल, माल छोड़ने के लिए व्यापारी से मांगी थी एक लाख की रिश्वत
Tue, 05 May 2026 09:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 05 May 2026 09:47 PM IST
सार
सहारनपुर में राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ यमुनानगर हरियाणा निवासी मनजीत सिंह ने शिकायत की थी। मेरठ की टीम ने जाल बिछाकर सुनील कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी सुनील कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार को मंगलवार को अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अजय कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यमुनानगर हरियाणा निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक उप्र सतर्कता अधिष्ठान मेरठ को प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने शिकायत की थी कि वह सहारनपुर के रास्ते रुड़की सामान ले जाते हैं। सहारनपुर में राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने उन्हें रोका था। सुनील कुमार ने उनके माल में कमी निकालकर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगी थी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी सुनील कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। सरकारी वकील ने रिमांड पर कड़ी बहस की। अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ मजबूत दलीलें पेश कीं। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनील कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन