{"_id":"6477153cd5d644f4930ea6d9","slug":"meerut-staff-nurse-s-husband-s-body-found-lying-behind-hostel-in-campus-murder-suspected-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्टाफ नर्स के पति का शव कैंपस में हॉस्टल के पीछे पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्टाफ नर्स के पति का शव कैंपस में हॉस्टल के पीछे पड़ा मिला, हत्या की आशंका
Wed, 31 May 2023 03:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 May 2023 03:07 PM IST
सार
मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पति विजय का शव कैंपस हॉस्टल के पीछे पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स पारुल के पति विजय का शव बुधवार को कैंपस में हॉस्टल के पीछे से बरामद हो गया। विजय कई दिन से लापता थे मेडिकल थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स पारुल मेडिकल कॉलेज कैंपस में लाल बिल्डिंग के पास फ्लैट में रहती हैं। पांच दिन पहले उनके पति विजय घर से नौकरी के लिए निकले लेकिन वापिस नहीं लौटे। उनकी पत्नी पारुल ने मेडिकल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता
विज्ञापन
बुधवार को मेडिकल कॉलेज में जीएनटी हॉस्टल के पीछे एक शव बरामद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव विजय का निकला। सूचना पर सारे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। विजय के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।