फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut SSP warnned if the prayer of jume ki namaz is read on the road, then action will be taken

मेरठ में एसएसपी ने दी चेतावनी- अगर किसी ने सड़क पर पढ़ी जुमे की नमाज, तो होगी कार्रवाई

Thu, 08 Aug 2019 03:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Aug 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut SSP warnned if the prayer of jume ki namaz is read on the road, then action will be taken
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में जुमे की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी। इसको लेकर मस्जिदों के मौलवी को नोटिस भेजकर एसएसपी ने चेतावनी दी है। एसएसपी ने कहा कि जुमे की नमाज सड़क पर पढ़ने से कई जगहों पर यातायात घंटों प्रभावित होता है। वहीं, बकरीद के अवसर पर ईदगाह पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। 

विज्ञापन


खुफिया विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी अजय साहनी ने सभी धार्मिक स्थलों की सूची तैयार कराई। जहां-जहां नमाज सड़क पर पढ़ी जाती है, उन धार्मिक स्थलों के मुतवल्ली-मौलवी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद, सदर बाजार और नूरनगर में धार्मिक स्थल के बाहर नमाज पढ़ना बताया गया। एसएसपी ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे यातायात प्रभावित होता है, शहर में जाम की स्थिति बनती है। वहीं, बकरीद पर दिल्ली रोड ईदगाह पर सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर एसएसपी ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 

वर्जन-
बगैर परमिशन सड़क पर नमाज या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने देंगे। यातायात प्रभावित होता है, लोग घंटों जाम में फंसते हैं। - अजय साहनी, एसएसपी मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed