फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Speeding Truck Hits E-Rickshaw on Bahchaula Flyover, Three Injured

मेरठ: एनएच-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल; ट्रक छोड़कर भागा

Tue, 06 Oct 2026 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Oct 2026 11:57 AM IST
सार

एनएच-34 के बहचौला फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Meerut: Speeding Truck Hits E-Rickshaw on Bahchaula Flyover, Three Injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एनएच-34 के बहचौला फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सैनी गांव से सवारियां लेकर मेरठ की ओर जा रहे ई-रिक्शा में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हाईवे पर चढ़ते ही ट्रक ने मारी टक्कर
बताया गया कि ई-रिक्शा चालक सैनी गांव से सवारियां लेकर सर्विस रोड से मेरठ की ओर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा हाईवे पर चढ़ा, तभी रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक और तीन सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरक्षी भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा: दूसरे दिन पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, 840 ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों को नजदीकी गंगानगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ट्रक छोड़कर चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। हादसे के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए मामूली जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed