फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha elections 2019, Meerut SP leader says People did not see air strikes but see shoe strikes

मिशन 2019: ‘जनता ने एयर स्ट्राइक तो देखी नहीं, जूता स्ट्राइक जरूर देख ली’

Thu, 07 Mar 2019 11:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Meerut SP leader says People did not see air strikes but see shoe strikes
सपा-बसपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने रालोद कार्यालय में प्रेस वार्ता की - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन होते ही भाजपा में उदासी छा गई है। गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतेगा यह बात तीनों दलों के जिलाध्यक्षों ने रालोद के बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी और झूठ को जनता देख चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार वादे पूरा करने में फेल हो चुकी है। एयर स्ट्राइक के सवाल पर बोले कि देश ने एयर स्ट्राइक तो नहीं देखी लेकिन भाजपा सांसद और विधायक के बीच जूता स्ट्राइक जरूर देख ली है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष और लोकसभा प्रभारी मुरारी लाल केन ने कहा कि बहनजी ने चार मार्च की बैठक में सभी दलों को मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के निर्देश दिए थे। बसपा नेता और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि तीनों दलों के नेता चुनावी रणनीति बनाकर एकजुटता से भाजपा को हराने का काम करेंगे। जल्द ही नेताओं के साझा कार्यक्रम होंगे।

वहीं रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रवक्ता सुनील रोहटा और प्रदेश महासचिव एनुद्दीन शाह ने कहा कि गठबंधन होने से अब भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है। गठबंधन ही किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचितों को उनका अधिकार दिला सकता है। 

इस मौके पर राममेहर गुर्जर, रणवीर दहिया, राजेंद्र चिकारा, डॉ. अजेंद्र शर्मा, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, यशवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, कमलजीत गुर्जर, सीपी सिंह, अनिल चौधरी, गौरव चौधरी, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। 

निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी निष्क्रिय है और इधर-उधर बैठकर पार्टी विरोधी बातें करते हैं। ऐसे पदाधिकारियों की रिपोर्ट हाईकमान के पास भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed