फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: son of a Retired DIG has turned out to be an accused in case of adulteration of oil at petrol pumps

पेट्रोल पंपों के काले राज: सेवानिवृत DIG का बेटा निकला मास्टरमाइंड, तेल में करते थे मिलावट, सामने आएगा पूरा सच

Tue, 08 Nov 2022 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Nov 2022 07:32 PM IST
सार

पेट्रोल पंपों के काले राज धीरे-धीरे उजागर हो रहे हैं। तेल मिलावटी के खल में सेवानिवृत DIG का बेटा मास्टरमाइंड निकला है। आरोपी तेल में मिलावट कर बड़ा खेल करते हैं।

विज्ञापन
Meerut: son of a Retired DIG has turned out to be an accused in case of adulteration of oil at petrol pumps
पेट्रोल पंप पर छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर मिलावट कराने वाला सेवानिवृत डीआईजी महेश मिश्रा का बेटा सुशांत मिश्रा निकला है। हस्तिनापुर थाने में सुशांत मिश्रा को नामजद किया गया है। पुलिस अभी तक आरोपी सुशांत को पकड़ नहीं पाई है। सेवानिवृत डीआईजी लगातार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर बेटे का नाम निकालने की सिफारिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तेल के खेल में शहर के चार थानों में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पेट्रोल पंप मालिकों समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें कंपनी के सेल्स मैनेजरों को भी नामजद कर दिया गया है। तीन पंप मालिक समेत लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसटीएफ, पुलिस-प्रशासन और आपूर्ति विभाग टीम ने गुरुवार को मेरठ और बागपत में तेल का खेल पकड़ा था। इस दौरान चार जगहों पर मिलावटी तेल सप्लाई करने, स्टॉक से ज्यादा माल होने और तेल डालने वाली मशीन की मदर बोर्ड को बदलने की पुष्टि हुई थी। मेरठ के चार और एक बागपत जिले में नायरा पेट्रोल पंप पर मिलावट का खेल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी

आपूर्ति विभाग की ओर से परतापुर, ब्रह्मपुरी, इंचौली और हस्तिनापुर थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए। पूर्ति निरीक्षकों की ओर से मुकदमे दर्ज किए, जिस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज हुए। 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि सेवानिवृत डीआईजी के बेटे समेत फरार आठ आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed