फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला

Tue, 08 Nov 2022 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Nov 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
people Continue Getting ill after drinking poisonous Water in sardhana, samples sent for testing
गंदा पानी पीने से बीमार पड़े अस्पताल में - फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला चमारान में दूषित पानी पीने से कई के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां लोगों के बीमार होने के बाद नगर के लोग दहशत में हैं। यहां तक कि वे पानी पीने से डर रहे हैं। मजबूरन लोग बाहर से बोतल बंद पानी ला रहे हैं। पालिका ने पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि दो दिन पहले टंकी के पानी में सफेद रंग आ रहा था। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में प्रथमदृष्टया पालिका प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।


नगर पालिका की लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बीमार हुए 50 से अधिक लोग सरकारी व निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया है। सभासद सुभाष वेद का कहना है कि मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत नगरपालिका से की गई थी। कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। कोई उसे देखने तक नहीं आया और स्थिति बिगड़ती चली गई। 
people Continue Getting ill after drinking poisonous Water in sardhana, samples sent for testing
बीमार लोग - फोटो : amar ujala

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का दावा करने वाली नगर पालिका की हकीकत कुछ और है। कई मोहल्लों में बिना वाटर फिल्टर के पानी सप्लाई हो रहा है। कई जगह पाइपों से रिसाव के कारण गंदगी पानी में मिल रही है। यही हालत नगर के अन्य वार्डों में हैं। नगर पालिका की ज्यादातर पाइप लाइन गंदी नालियों से होकर गुजर रही हैं। विभाग द्वारा बिछाई गई पाइपों के कई जगह से ज्वाइंट ढीले हो गए हैं। इस वजह से गंदगी इनमें मिलने लगी है। ऐसे में जलजनित रोगों के फैलने की आशंका से लोग भयभीत हो उठे हैं।  

दूषित जल से लोगों बीमार होने की सूचना पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कई अस्पतालों में जाकर मरीजों का हाल जाना। चिकित्सकों को बेहतर उपचार की व्यवस्था के लिए कहा। शाम को पूर्व विधायक संगीत सोम भी सीएचसी पहुंचे। मरीजों से मिले। चिकित्सा प्रभारी व एसडीएम को गंभीरता से इलाज कराने के लिए कहा। 

people Continue Getting ill after drinking poisonous Water in sardhana, samples sent for testing
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत - फोटो : अमर उजाला

व्यवस्था ठीक कराई जाएगी
दूषित पानी के सेवन से बीमारी होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक जांच के लिए भेजे गए सैंपल सही पाए गए हैं। गंदगी या मच्छरों के कारण बीमारी हो सकती है। कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग के साथ व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। -सबीला अंसारी, चेयरपर्सन, सरधना

विज्ञापन
विज्ञापन
people Continue Getting ill after drinking poisonous Water in sardhana, samples sent for testing
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत - फोटो : अमर उजाला

टैंकर से भेजा जा रहा पानी
दूषित पानी वाले मोहल्ले में पाइन लाइन के ज्वाइंट की जांच कराई जा रही है। मोहल्ले में स्वच्छ पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। -सत्यप्रकाश, एसडीएम सरधना।

एडवांस जांच के लिए भेजे सैंपल
प्रारंभिक जांच में पानी दूषित नहीं पाया गया है। एडवांस जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। पानी के पाइप लाइन में लीकेज नहीं पाया गया है। मुख्य कारण का पता लगाया जा रहा है। -दीपक मीणा, डीएम

विज्ञापन
people Continue Getting ill after drinking poisonous Water in sardhana, samples sent for testing
अस्पताल में महिला - फोटो : amar ujala

सुबह से ही पहुंचने लगे मरीज
सीएचसी में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। यहां स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था धड़ाम नजर आई। तीन से चार मरीजों को एक बेड पर लिटाकर उपचार दिया गया।

सीएचसी से नाजुक हालत में रेफर की गई नोशीदा पत्नी जावेद करीब दो घंटे तक सरकारी एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। सीएमओ भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं करा सके। सीएमओ के जाने के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद नोशीदा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed