{"_id":"5bebffccbdec2269a2078f7c","slug":"meerut-soldier-seeks-bribe-of-one-thousand-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेट बढ़ गए हैं अब रिपोर्ट लगाने के एक हजार लगेंगे, सिपाही का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेट बढ़ गए हैं अब रिपोर्ट लगाने के एक हजार लगेंगे, सिपाही का वीडियो वायरल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पासपोर्ट इंक्वायरी के नाम पर सिस्टम को पारदर्शी बनाने की अधिकारियों की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शहर के एक थाने में तैनात एक सिपाही पासपोर्ट इंक्वायरी के नाम पर आवेदक से एक हजार रुपये की मांग करता दिखाई दे रहा है। यह सिपाही अंडर ट्रांसफर बताया गया। वीडियो वायरल होने की भनक पड़ते ही सिपाही को रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
यह सिपाही किसी महिला के पासपोर्ट की इंक्वायरी के लिए पहुंचा और एक हजार रुपये की मांग करने लगा। इस वीडियो में यह सिपाही यह कहता सुनाई दे रहा है कि पूर्व में ऐसी इंक्वायरी रिपोर्ट उसने 500-500 रुपये में लगायी है। एक आधार कार्ड से वह रिपोर्ट लगा देता था। लेकिन अब रेट बढ़ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि जिस सिपाही की यह वीडियो वायरल हुई है, वह पिछले एक साल से अंडर ट्रांसफर चल रहा है। यहां तक बताया जा रहा है कि दो दिन पहले इस वीडियो की भनक लगने के बाद आनन-फानन में उसे थाने से रिलीव कर दिया गया। लेकिन उसके बाद भी यह पासपोर्ट की इंक्वायरी कर रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसी किसी वीडियो के वायरल होने की उन्हें जानकारी नहीं है। जहां तक इस सिपाही की बात है तो दो दिन पहले उसे रिलीव किया जा चुका है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/