मेरठ में दो सगे भाइयों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दो सगे भाइयों पर युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दानिश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुहेब की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। आगे जानिए पूरा मामला।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 10 में मंगलवार शाम को दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। बताया जा रहा है कि दानिश को चार गोलियां लगीं जबकि सुहेब को तीन गोलियां लगीं। दानिश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि सुहेब की हालत गंभीर बनी हुई है। सुहेब को जिला अस्पताल से लोकप्रिय हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
बता दें कि ये दोनों भाई दानिश और सुहेब पुत्र मुनकाद मंगरवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में क्रिकेट खेलने गए थे। जहां खेल के दौरान दोनों भाइयों की दूसरें युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट भी हुई। हालांकि वहां लोगों ने मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के युवकों को भेज दिया। वहीं आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गए।
इसके बाद शाम को आरोपियों ने घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी अभी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/