फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut sheher ki sanshipt news

Meerut News: संक्षेप न्यूज मेरठ शहर

Thu, 01 Oct 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
meerut sheher ki sanshipt news
संक्षेप..
विज्ञापन

कल दिल्ली जाएंगे मेरठ 2000 योग साधक
मेरठ। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में 2 अक्टूबर को योग विज्ञान संस्थान का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि कार्यक्रम में मेरठ से करीब 2000 योग साधक-साधिकाएं शामिल होंगे। मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल पुंडीर, संस्थान के जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता, रेखा पुंडीर, योगेश प्रजापति, सुधा, संजय, राधेश्याम और एकता सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
...
250 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया वृद्धजन दिवस
मेरठ। पल्लवपुरम के सप्त ऋषि पार्क में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। केंद्रीय मंत्री ज्वाल ओरम और मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। जुलाई, अगस्त और सितंबर में जन्मे सदस्यों को बधाई और उपहार दिए गए। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष धर्मवीर कपिल सहित संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन

...
क्षमा से खुद को मुक्त करना संभव: सौरभ सागर
मेरठ। थापर नगर में प्रवास के दौरान सौरभ सागर ने कहा कि क्षमा किसी की गलती स्वीकार करना नहीं, बल्कि स्वयं को मानसिक बोझ से मुक्त करना है। मन में बंधी गांठ को खोलने की प्रक्रिया ही क्षमा है। आचार्य ने कहा कि 1 से 3 अक्टूबर तक थापर नगर जैन मंदिर में प्रवास रहेगा। 4 अक्टूबर सुबह आठ बजे वे सदर स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के लिए मंगल विहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
मेरठ। चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा गौरी शंकर मंदिर ज्वाला नगर से शुरू होकर चंद्रलोक और साबुन गोदाम की गलियों से होते हुए चंद्रलोक पार्क पहुंची। 2 अक्टूबर से कथा का शुभारंभ होगा। कथा वाचन मानस मर्मज्ञ जनार्दन तिवारी करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed