{"_id":"60032a478ebc3e333554c3b9","slug":"meerut-shamli-resident-inspector-arvind-kumar-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शामली निवासी इंस्पेक्टर सरूरपुर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत, महकमें में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शामली निवासी इंस्पेक्टर सरूरपुर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत, महकमें में शोक
Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM IST
सार
- शनिवार रात सीने में दर्द होने पर उन्हें लालकुर्ती स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में लाया गया
- इंस्पेक्टर की मौत की सूचना पर एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सरूरपुर अरविंद कुमार- file photo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ इंस्पेक्टर सरूरपुर अरविंद कुमार (45) कि शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें लालकुर्ती स्थित मेट्रो अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मूल रूप से शामली के रहने वाले थे।
शामली के बावरी थाना क्षेत्र के बनती खेड़ा गांव निवासी अरविंद कुमार 2001 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती हुए थे। वह सरूरपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार को उनके रिश्तेदार और अन्य परिचित शाम के समय उनसे मिलने थाने में आए।
रात में गश्त पर निकले जहां अचानक उन्होंने अपने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत अन्य पुलिसकर्मियों को बताई। रात में सीओ सरधना जेके शाही और सरूरपुर थाने के अन्य पुलिसकर्मी उन्हें लालकुर्ती स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात केशव कुमार और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह इंस्पेक्टर की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। वह क्राइम ब्रांच में रहने के साथ इंस्पेक्टर जानी और डायल 112 के प्रभारी भी रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर रविवार को पुलिस लाइन लाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/