फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two youths who came to sell bedsheets in Saraswati Lok were beaten up, video was also made

Meerut: सरस्वती लोक में बेडशीट बेचने पहुंचे दो युवकों को पीटा, वीडियो भी बनाया, बाद में बोले- गलतफहमी हो गई थी

Fri, 25 Apr 2025 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Apr 2025 11:36 PM IST
सार

कालोनी के गेट पर ही दोनों मुस्लिम युवकों को रोक लिया। आरोप लगाया कि ये दोनों आधार कार्ड नहीं दिखा सके, इसलिए पीट दिया। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Two youths who came to sell bedsheets in Saraswati Lok were beaten up, video was also made
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सरस्वती लोक कॉलोनी में बेडशीट बेचने पहुंचे दो मुस्लिम युवकों की कॉलोनी के लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र और थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ। वहीं, युवा सेवा समिति के संस्थापक बदर अली थाने पहुंचे। उन्होंने मारपीट का विरोध जताया। आरोप लगाया कि गेट पर एंट्री न देने और आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद के बाद युवकों को परेशान किया गया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

 

कॉलोनी के लोगों के मुताबिक जब ये युवक गेट पर पहुंचे तो एंट्री करने से पहले उनसे आधार कार्ड मांगा गया। युवक आधार कार्ड नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया और थाने ले आई। यहां कॉलोनी के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर गेट पर एंट्री नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, युवा सेवा समिति के संस्थापक बदर अली ने घटना का विरोध किया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों ने गलतफहमी होने की बात कहते हुए समझौता कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गेट पर एंट्री नहीं कराने को लेकर विवाद और हंगामा हुआ। युवकों के पास आधार कार्ड नहीं थे। अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed