सीने से सटाकर मारी गोली: जज बनना चाहता था मोहित, सिपाही ने भाई के साथ मिलकर किया मर्डर, गांव में छाया मातम
Meerut Murder Case : पीसीएस-जे की तैयारी में जुटे युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सीने से सटाकर गोली मारी गई। वहीं, पोते की हत्या से दादा का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी आंखों से आंसू नहीं सुख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरधना के भामोरी गांव में उस समय मातम छा गया, जब मोहित की हत्या की सूचना मिली। मृतक के दादा गोपी ने बताया जिस समय घटना हुई उस समय वह मेरठ में थे। पोते की हत्या की सूचना लगते ही वह गांव की तरफ दौड़ पड़े। गांव पहुंचते ही बूढ़े दादा की आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
रोते बिलखते दादा ने बताया कि उनका पोता पढ़ने में बेहद तेज था। वह एलएलबी के साथ पीसीएस-जे की तैयारी कर रहा था। ग्रामीण घर पर मौजूद अकेले गोपी को ढांढस बंधा रहे थे। मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। हर कोई आरोपियों को कोस रहा था। पुलिस ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। फरार आरोपियों के कई परिजनों को पुलिस ने उठाया है।
वहीं, घटनाक्रम को देखकर लग रहा है कि आरोपियों ने बुधवार रात झगड़ा होने के बाद ही हत्या करने की योजना बना ली थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रास्ते को लेकर हुआ झगड़ा तो महज बहाना है। आरोपी काफी समय से हत्या की साजिश कर रहे थे।
दो भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
भामौरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक से दोस्त के साथ खेत पर जा रहे एलएलबी के छात्र मोहित ठाकुर (24) की गांव के दो सगे भाइयों राहुल और मनोज ने सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनोज आईटीबीपी में सिपाही है, वह छुट्टी आया हुआ है। मोहित का बुधवार को राहुल से ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन परिवार के सभी लोग फरार हो गए। मोहित परिवार का इकलौता बेटा था।
भामौरी गांव निवासी मोहित सिंह पुत्र अनिल मेरठ कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के करीब वह अपने दोस्त अजय के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। रास्ते में पहले से खड़े राहुल और उसके भाई मनोज ने मोहित को सीने से सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके दोस्त अजय को धमकी देकर फरार हो गए।
इसके बाद अजय ने गांव में सूचना दी तो लोग मौके पर पहुंच गए। मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सरधना थाना पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि राहुल और मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को सर्विलांस सहित तीन टीम गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मोहित के पिता अनिल कुमार किसान हैं।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल