फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut saraaf association

Meerut News: निर्यात बढ़ाने के लिए डिजिटल कारोबार और जोखिम प्रबंधन जरूरी

Thu, 08 Oct 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
meerut saraaf association
.... जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के उद्योग ज्ञान सत्र में 160 से अधिक ज्वैलर्स ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

.... ऑनलाइन कारोबार, आधुनिक तकनीक और निर्यात बीमा की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहयोग से बृहस्पतिवार को ग्रैंड ऑरा बैंक्वेट में निर्यात संवर्धन मिशन के तहत उद्योग ज्ञान सत्र आयोजित किया। इसमें आभूषण उद्योग से जुड़े 160 से अधिक आभूषण कारोबारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में व्यापार विस्तार, ऑनलाइन कारोबार, निर्यात संवर्धन, जोखिम प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और संस्थागत सहयोग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अंतर्पाल सिंह साहनी ने करते हुए कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए नए खरीदारों और बाजारों की तलाश के साथ सुरक्षित भुगतान व्यवस्था, जोखिम प्रबंधन, नियमों की जानकारी और आधुनिक तकनीक अपनाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

परिषद के क्षेत्रीय निदेशक आशुतोष श्रीवास्तव ने परिषद की विभिन्न पहलों और उद्योग को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए सदस्यों से परिषद की सदस्यता लेने और विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीबाबा डॉट कॉम के विपणन प्रमुख बिनम दास ने डिजिटल मंच और वैश्विक ऑनलाइन कारोबार के जरिए आभूषण कारोबार के विस्तार की संभावनाएं बताईं। मॉडर्न बिजनेस इक्विपमेंट्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ( स्पेक्ट्रम ) के संस्थापक आरएस विर्क ने आधुनिक मशीनरी और तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।

ईसीजीसी के सहायक महाप्रबंधक अमरेंदु बिपुल मिश्रा ने निर्यात भुगतान, व्यावसायिक और राजनीतिक जोखिमों से बचाव के लिए बीमा सुविधाओं की जानकारी दी।
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव विजय आनंद अग्रवाल ने उद्योग के विकास के लिए सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र में आभूषण कारोबारियों ने निर्यात, ऑनलाइन कारोबार, तकनीक और जोखिम प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे।
अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के बाद आपसी संपर्क और व्यापारिक संवाद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपाध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शम्मी सपरा, मंत्री अनिल शारदा, कोमल वर्मा, विपिन अग्रवाल, अंकित जैन, बलराम जौहरी, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, अक्षत जैन, सिद्धांत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक जौहरी, दीपक कंसल, निखिल जैन, मुकुल जैन, ऋषभ माहेश्वरी आदि आभूषण कारोबारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed