फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Samples taken from factory of Haji Yakub found 53 correct and meat released in presence of police

Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब की फैक्टरी से लिए नमूनों में 53 हुए पास, तीन करोड़ का मीट रिलीज

Tue, 28 Feb 2023 12:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Feb 2023 12:17 AM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री हाजी याकूब की फैक्टरी से लिए गए नमूनों में 53 सही मिले हैं। वहीं कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में मीट रिलीज हुआ।

विज्ञापन
Meerut: Samples taken from factory of Haji Yakub found 53 correct and meat released in presence of police
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की अलफहीम मीटेक्स फैक्टरी का करीब तीन करोड़ रुपये की कीमत का मीट सोमवार दोपहर सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा पुलिस, एमडीए व खाद्य विभाग की टीम की मौजूदगी में रिलीज किया गया। मानक विहीन मिले 38 नमूनों पर अभी विशेषज्ञों की राय ली जानी बाकी है। असुरक्षित सात नमूनों का मीट नष्ट होगा। इसके लिए अभी कोई निश्चित समय तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी के अवैध संचालन के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटा इमरान व फिरोज सहित 17 लोगों को नामजद किया था। बाद में पुलिस ने हाजी याकूब, दोनों बेटे व पत्नी सहित सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। इस समय हाजी याकूब व उसके दोनों बेटे जेल में बंद हैं। फैक्टरी में बंद मीट के निस्तारण को लेकर पुलिस न्यायालय से मीट को खाने योग्य न बताकर उसे नष्ट करने की अनुमति मांग रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

याकूब पक्ष की ओर से प्राइवेट लैब में जांच कराई तो नमूने सही बताए गए। इस पर मेरठ पुलिस ने प्राइवेट लैब की रिपोर्ट पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए कोर्ट से राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद से जांच कराने की मांग की थी। एक फरवरी को पुलिस, एमडीए और खाद्य विभाग की टीम ने मीट के 98 नमूने लिए थे। पांच दिन पहले न्यायालय में खाद्य विभाग व पुलिस की मौजूदगी में सभी नमूनों की रिपोर्ट खोली गई। रिपोर्ट के आधार पर सात नमूने असुरक्षित, 38 नमूने मानक विहीन तथा 53 नमूने सही पाए गए थे।

इस रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने मीट रिलीज कराने का आदेश दिया था। सोमवार को सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा पुलिस, एमडीए व खाद्य विभाग की टीम की मौजूदगी में सही पाए गए 53 नमूनों वाले मीट को रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस प्रक्रिया में एक से दो दिन का समय लगेगा

यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट

वहीं असुरक्षित पाए गए सात नमूनों के मीट को नष्ट करने की कोई तिथि तय नहीं हुई है। उधर, मानक विहीन मिले मीट के निस्तारण के लिए पशुपालन विभाग की राय ली जानी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed