{"_id":"62c853a0e32ab058df0616e4","slug":"meerut-rupal-choudhary-also-won-the-final-match-got-ticket-for-under-20-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रूपल चौधरी ने अंतिम बाजी भी जीती, अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप के लिए टिकट झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रूपल चौधरी ने अंतिम बाजी भी जीती, अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप के लिए टिकट झटका
Fri, 08 Jul 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:26 PM IST
सार
उनकी प्रतिद्वंदी कर्नाटक की प्रिया मोहन को दूसरे नम्बर पर ही संतोष करना पड़ा। रूपल चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए यह खुशखबरी दी। रूपल ने कहा कि ये मौका दोबारा मिलेगा या नहीं, यही सोचकर मैदान में उतरी थी।
विज्ञापन
रूपल चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शुक्रवार को पटियाला में आयोजित अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप के अंतिम ट्रायल्स में रूपल चौधरी ने फिर से बाजी मार ली है। उन्होंने अपने इवेंट 400 मीटर दौड़ को 52:56 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक तो झटका ही, साथ में विश्व चैंपियनशिप का टिकट भी झटक लिया है।
विज्ञापन
उनकी प्रतिद्वंदी कर्नाटक की प्रिया मोहन को दूसरे नम्बर पर ही संतोष करना पड़ा। रूपल चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए यह खुशखबरी दी। रूपल ने कहा कि ये मौका दोबारा मिलेगा या नहीं, यही सोचकर मैदान में उतरी थी। लेकिन मेरे भाग्य और मेहनत ने मेरा साथ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोशिश करूंगी कि अगले महीने अगस्त में कोलंबिया में विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन कर सकूं। क्योंकि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि यहां तक पहुंची हूं।
विज्ञापन