Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Roorkee Road: Massive Fire in Two Shops Due to Short Circuit, Loss of 15 Lakh

Meerut: रुड़की रोड पर शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग, 15 लाख का सामान खाक

Sat, 27 Sep 2025 05:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड डौरली के पास शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे लगी आग में मोबाइल और स्टेशनरी की दुकान का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Roorkee Road: Massive Fire in Two Shops Due to Short Circuit, Loss of 15 Lakh
आग लगने से लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड डौरली के पास शनिवार तड़के करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग लगते ही दोनों दुकानदारों को सूचना दी, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। डौरली निवासी नितिन बालियान ने बताया कि उनकी डौरली नाले के पास “बालियान मोबाइल” नाम से दुकान है। उनके बगल में डौरली निवासी सुदेशपाल की स्टेशनरी और मोबाइल की दुकान है।

विज्ञापन

नितिन बालियान के अनुसार, सुबह उनके पड़ोसी सुदेशपाल की दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग उनकी दुकान तक पहुंच गई और वहां भी भयंकर लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आकर उनकी दुकान के अंदर रखे करीब 25 नए मोबाइल, मोबाइल एक्सेसरीज, काउंटर, फर्नीचर, बैटरी और इन्वर्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग से नितिन बालियान की दुकान में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सुदेशपाल की दुकान में भी भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी नितिन बालियान ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed