Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Roadways bus rams into a car; woman taking her husband for medical treatment dies, three others

मेरठ: रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, पति को उपचार कराने ले जा रही महिला की मौत, बेटे समेत तीन घायल

Mon, 23 Nov 2026 10:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 23 Nov 2026 10:18 PM IST
सार

हापुड़ निवासी शमशीर अपने बेटे रुबीन और बहन भूरी के साथ पति मोबीन का इलाज कराने मेरठ शहर जा रही थी। फफूंडा गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। शमशीर की मौत हो गई, जबकि तीनों घायल हो गए। 

विज्ञापन
Meerut: Roadways bus rams into a car; woman taking her husband for medical treatment dies, three others
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में सोमवार सुबह रोडवेज बस ने ब्रेजा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटे समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर लोहियानगर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

त्रिलोकपुरम हापुड़ निवासी मोबीन की तीन माह से हालत खराब चल रही है। उनका उपचार कराने के लिए आनंद अस्पताल में पत्नी शमशीर (54), बेटा रुबीन और रुबीन की मौसी भूरी ब्रेजा कार से जा रहे थे। फफूंडा के पास तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। इसमें शमशीर की मौत हो गई। घायल मोबीन, रुबीन और भूरा को उपचार के लिए संतोष अस्पताल में भेजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शमशीर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर लोहिया नगर पुलिस पहुंची। शमशीर के छोटे बेटे मुरसलीन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

उपचार कराने गए थे, चली गई जान
बेटे मुरसलीन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रहा था कि पिता का उपचार कराने के लिए गए थे और मां शमशीर की जान चली गई। मौसी और भाई भी घायल हो गए। पिता की तबियत पहले से खराब है और चोट लग गई। पूरा परिवार में गम का पहाड़ टूट गया।

ये भी देखें...
मेरठ: कार ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसे दो बाइक सवार, दोनों की मौके पर मौत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed