Meerut: रोडरेज की दबंगई, आधा दर्जन युवकों ने दंपति पर किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद
मेरठ के केंट इलाके में रोडरेज के दौरान आधा दर्जन युवकों ने दंपति पर हमला कर दिया। गर्भवती महिला को पेट पर लात मारी गई, घटना सीसीटीवी में कैद।
विस्तार
मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के केंट इलाके में रोडरेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दबंग युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए दंपति पर हमला कर दिया।
गर्भवती महिला को बनाया निशाना
बताया गया कि हमलावरों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। युवकों ने दंपति के साथ मारपीट की और गर्भवती महिला के पेट पर जमकर लात मारी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज 9 जनवरी को OTT पर होगी रिलीज, पोस्टर सामने आते ही उठे सवाल
महिला अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हमले की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में युवकों की दबंगई और मारपीट साफ देखी जा सकती है।
आरोपी मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।