फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Report filed against 30 including five named in CCSU uproar, Student Panchayat today

मेरठ: सीसीएसयू हंगामे में पांच नामजद समेत 30 के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज, छात्र पंचायत आज

Thu, 21 Sep 2023 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Sep 2023 03:59 PM IST
सार

बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र प्रशांत मौत से करीब तीन दिन पहले ही अपने घर बनारस से लौटकर आया था। उसकी छठे सेमेस्टर में चार बैक आई थीं, जिसको लेकर वह परेशान था। उसने पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा किया था, जिसमें 89 फीसदी अंक थे। वहीं छात्राें के हंगामा करने पर 30 छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Meerut: Report filed against 30 including five named in CCSU uproar, Student Panchayat today
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीसीएसयू में इंजीनियरिंग के छात्र प्रशांत पांडे द्वारा आत्महत्या के मामले में हंगामा करने वाले पांच छात्र नेताओं समेत 25 अज्ञात के खिलाफ तेजगढ़ी चौकी प्रभारी ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रों पर हंगामा करने, रास्ता अवरूद्ध करने और गाली-गलौज के मामले में आईपीसी की धारा 147, 341 और 504 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

  
तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में प्रशांत चौधरी, रोहित नानपुर, हर्ष ढाका, अक्षय बैंसला और शान मोहम्मद को नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें चौकी इंचार्ज की तरफ से कहा गया है कि इन छात्रों ने माहौल खराब किया। हंगामा करते हुए बाहर जाम लगाकर रास्ता अवरूद्ध किया।
विज्ञापन

छात्रों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। मेडिकल थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय परिसर में शोकसभा आयोिजत की गई। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के साथ समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौनधारण कर मृतक छात्र की आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की। 

मुकदमा दर्ज होने के विरोध में छात्र पंचायत आज 
मुकदमा दर्ज होने पर छात्रों ने आक्रोश है। उन्होंने एलान किया है कि आज छात्र पंचायत होगी, जिसमें बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा। छात्र नेता प्रशांत चौधरी, हर्ष ढाका, अक्षय बैसला, रोहित नानपुर शान, शान मोहम्मद ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज उठाने पर मुकदमा लगाया गया है।

जब भी छात्रों की मांग को उठाया जाता है, तभी विवि प्रशासन मुकदमा कराता है या फिर निष्कासित करने की धमकी देता है। आरोप लगाया वार्डन छात्रों से सही तरीके से वार्ता नहीं करते हैं। स्पष्ट रूप से कहा न्याय के लिए हम लड़ेंगे और जेल जाना पड़ा तो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed