पश्चिमी यूपी में गेहूं के लिए फायदेमंद बारिश-ओलावृष्टि, आलू और सरसों में नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। गलियों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया, हालांकि किसानों ने बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया।
वहीं बिजली प्रमुख शहरों और कस्बों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में बारिश से पशु व्यापारी दिलशाद कुरैशी के मकान की कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर उनकी पत्नी सितारा (36) की मौत हो गई और उसके तीन बच्चे घायल हो गए।
इसके अलावा बिजनौर में बिजली गिरने से भागूवाला में नूर इलाही मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण जिले की सभी नौ चीनी मिलें नो केन के चलते बंद कर दी गई हैं।
वहीं सहारनपुर में बिजली आपूर्ति कई घंटे ठप रही। बागपत में बिजली गिरने से शिव मंदिर बंदपुर को नुकसान पहुंचा है। शामली में मे भी हालात ऐसे ही रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/