फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Railway Keyman Stabbed to Death While Going for Night Duty in Meerut

Meerut: नाइट ड्यूटी पर जाते रेलवे की-मैन की चाकू गोदकर हत्या, अजराड़ा चौराहे पर सनसनी

Mon, 05 Jan 2026 10:19 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 05 Jan 2026 10:19 AM IST
सार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में रेलवे की-मैन विवेक चौहान की बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। वह बाइक से नाइट ड्यूटी के लिए खरखौदा स्टेशन जा रहे थे, पुलिस चार टीमों के साथ जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Railway Keyman Stabbed to Death While Going for Night Duty in Meerut
विवेक चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अजराड़ा चौराहे के पास रविवार देर रात बदमाशों ने लू-बक्सर गांव निवासी रेलवे की-मैन विवेक चौहान (28) की सीने में चाकू गोदकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन

  वारदात के समय वह बाइक से अपने गांव से खरखौदा रेलवे स्टेशन पर नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारोपियों का पता लगाने का प्रयास रही है। 
विज्ञापन


मुंडाली थाना पुलिस के अनुसार, भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लू-बक्सर निवासी महेंद्र सिंह चौहान का बेटा विवेक चौहान खरखौदा रेलवे स्टेशन पर की-मैन के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उनकी ड्यूटी रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक खरखौदा से चंदसारा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक की देखरेख करने की थी। विवेक चौहान रविवार अपने घर से बाइक लेकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा:  ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई बाइक, दंपती और बच्ची की मौत, चार साल का मासूम गंभीर

रात करीब आठ बजे जब वह मुंडाली थाना क्षेत्र में मुंडाली-खरखौदा मार्ग पर अजराड़ा चौराहे के पास पहुंचा तो तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सीने पर चाकू से प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोका और चाकू से प्रहार कर भाग गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां सड़क के किनारे विवेक खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने मुंडाली पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विवेक को एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मेरठ मेडिकल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले पहचान-पत्र के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को वारदात की सूचना दी। देर रात परिजन भी मौके पर और मेरठ मेडिकल पहुंच गए। आशंका जताई गई है कि वारदात मेें एक से अधिक आरोपी शामिल हैं। 

खुलासे में जुटीं चार टीमें 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई हैं। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। अभी किसी से रंजिश आदि की जानकारी नहीं मिली है लेकिन कुछ तथ्य मिले हैं। जिनके आधार आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लूट या रंजिशन हत्या, जांच जारी
मेरठ। रेलवे कर्मचारी विवेक चौहान की हत्या का कारण देर रात तक स्पष्ट नहीं हो पाया। विवेक की बाइक घटनास्थल के पास ही मिली। पुलिस का कहना है कि उसके उसके पास रुपये आदि सामान भी मिला है। इससे रंजिश में लूट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि लूट में असफल होने पर वारदात की गई हो। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस ने खरखौदा रेलवे स्टेशन जाकर उसके साथियों से भी पूछताछ की।  

तीन भाइयों में सबसे छोटा था विवेक
लू-बक्सर गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह चौहान के तीन बेटों और एक बेटी में विवेक चौहान सबसे छोटा था। बड़ी बहन गुंजन की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ा भाई रोहित एचसीएल कंपनी में इंजीनियर है। मंझला भाई विकास मेरठ डिपो में रोडवेज परिचालक है। मां की दस साल पहले जेई-बक्सर मार्ग पर बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई थी। चार साल पहले ही विवेक की शादी मानपुर गांव निवासी काव्या के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। खरखौदा रेलवे स्टेशन पर उनकी नौकरी दिसंबर 2024 को लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed