फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Protest at Kanha Upvan Gaushala Over Alleged Poor Condition of Cattle, Deaths Claimed

मेरठ: कान्हा उपवन गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा, रोज 4-5 गोवंशों की मौत का दावा; हिंदू रक्षा दल का धरना

Tue, 06 Oct 2026 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गौशाला के बाहर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गोवंशों की लगातार दुर्दशा होने और रोजाना 4-5 गोवंशों की मौत का दावा किया। सूचना पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Meerut: Protest at Kanha Upvan Gaushala Over Alleged Poor Condition of Cattle, Deaths Claimed
धरना प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली रोड स्थित कान्हा उपवन गौशाला के मेन गेट पर मंगलवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि गौशाला में लगातार गोवंशों की दुर्दशा हो रही है और रोजाना 4 से 5 गोवंशों की मौत हो रही है।

विज्ञापन


वाहन की टक्कर के बाद गौशाला पहुंचे कार्यकर्ता
बताया गया कि मंगलवार को गोवंशों को लेकर एक वाहन घोसीपुर जा रहा था। इसी दौरान एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता को वाहन ने टक्कर मार दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पीछा करने पर वाहन चालक ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कान्हा उपवन गौशाला पहुंचे और मेन गेट पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरक्षी भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, 840 ने लगाई दौड़, 47 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Meerut: Protest at Kanha Upvan Gaushala Over Alleged Poor Condition of Cattle, Deaths Claimed
धरना प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक तैनात नहीं होने का आरोप
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद गौशाला में गोवंशों की लगातार दुर्दशा हो रही है। उनका दावा है कि यहां रोजाना गोवंशों की मौत हो रही है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गौशाला में कोई मुख्य चिकित्सक तैनात नहीं है, जिसके कारण बीमार गोवंशों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।

अपर नगर आयुक्त ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
धरने की सूचना पर अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed