फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Prisoners will learn to speak English in jail under new initiative of UP government

यूपी सरकार की नई पहल: अब जेल में अंग्रेजी बोलेंगे कैदी, सीखेंगे कंप्यूटर का ज्ञान, प्रशिक्षण की तैयारी शुरू

Fri, 03 Mar 2023 02:07 PM IST
कपिल kapil उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Mar 2023 02:07 PM IST
सार

यूपी सरकार की नई पहल : अब कैदी जेल में अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। इस दौरान उन्हें कंप्यूटर भी सिखाया जाएगा। वहीं जेल में प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Meerut: Prisoners will learn to speak English in jail under new initiative of UP government
कैदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार सिर्फ कैदियों के सजा काटने की जगह नहीं रह गई है, इनको कई तरह के व्यावसायिक हुनर सिखाकर यहां आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है। सात महिलाओं समेत 98 कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा। साथ ही अंग्रेजी बोलने और कंप्यूटर प्रशिक्षण की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जेल में कैदियों को सिलाई कढ़ाई, ऑर्गेनिक खेती, कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्दी इन बंदियों को अंग्रेजी भाषा बोलना सिखाया जाएगा, जिसकी मदद से वे रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर आजीविका का इंतजाम कर सकेंगे।
विज्ञापन


जेलर राकेश वर्मा ने बताया कि कैदियों के लिए इंडिया विजन फाउंडेशन व कौशल विकास मिशन के तहत बैच चल रहे हैं। इन सभी कैदियों को कंप्यूटर की शिक्षा के साथ ही अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें अन्य कोर्सों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षक ने बताया कि कैदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के तहत एमएस वर्ड, एक्सेल और प्रेजेंटेशन पर काम करना सिखाया जा रहा है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया से भी अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में कैदियों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया जा रहा है कि वे खुद को साइबर अपराध से कैसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

सरकार का उद्देश्य है कि जेल में बंद कैदियों को व्यावसायिक कौशल के प्रशिक्षण से जोड़ा जाए। इससे उन्हें आजीविका और रोजगार के हुनर के माध्यम से भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जेल से निकलने के बाद ये कैदी इस हुनर का उपयोग कर काम धंधा करते हुए मुख्य धारा में लौट पाएंगे। भविष्य में भी अन्य कोर्स और बैच शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। - राकेश कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला


जेल में बंदियों की संख्या, कारागार में बंदियों की क्षमता - 1707
जेल बंदी सख्या - 2996
महिला बंदी - 126
आजीवन कारावास बंदी संख्या- 500
बैरक सख्या- 39

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed