फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Political News

बसपा से सरधना प्रत्याशी संजीव धामा का टिकट कटा

Sat, 20 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut Political News

जैसे कयास लगाए जा रहे थे, वैसा ही हुआ। बसपा आला कमान ने सरधना से उम्मीदवार घोषित किए गए संजीव धामा का न केवल टिकट काटा, बल्कि पार्टी से भी निष्कासित कर दिया। अब पार्टी इस सीट पर किसी कद्दावर मुस्लिम उम्मीदवार की तलाश कर रही है। ऐसा न होने पर टिकट सतेंद्र सोलंकी को दिया जाना तय है।

विज्ञापन


चुनावी रण से पहले बसपा ने अपने सूरमाओं में फेरबदल शुरू कर दिया है। 13 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने संभावना जाहिर कर दी थी कि सरधना को लेकर पेंच फंसा है और यहां से घोषित उम्मीदवार का टिकट काटा जा सकता है। वही हुआ। शुक्रवार को बसपा आला कमान ने सरधना से उम्मीदवार संजीव धामा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आरोप लगाया है पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का। इस बाबत जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव की ओर से विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल दस दिन पूर्व लखनऊ में हुई कोऑर्डिनेटरों की बैठक में कई सीटों पर मंथन हुआ। उसमें सरधना सीट भी शुमार थी। पार्टी आला कमान यहां किसी कद्दावर मुस्लिम को लड़ाने के चक्कर में है। हालांकि जिन पर दांव लगाने की कोशिश की जा रही है, वे यहां से लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र सोलंकी होंगे उम्मीदवार?
बसपा बरनावा से पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी पर सरधना से दांव खेल सकती है। बताया जा रहा है कि संजीव को हटाने के बाद उनकी दावेदारी फाइनल कर दी गई है। बस घोषणा शेष है। दरअसल मुस्लिम के अलावा यहां पार्टी जाट-दलित समीकरण को बेहतर विकल्प मानकर चल रही है। मगर सतेंद्र सोलंकी मेरठ कैंट सीट से दावेदारी जता रहे हैं। हालांकि पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को पार्टी बेहतर उम्मीदवार मान रही है, पर वे वहां जाने को तैयार नहीं हैं। पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की बसपा में वापसी का आधार भी यही सीट है। बताया जा रहा है कि शाहिद को कहा जा रहा है कि वे वहां से अपने परिवार के किसी सदस्य को लड़ाएं।


कैंट सीट पर शैलेंद्र को भी खतरा
सरधना के बाद मेरठ की कैंट सीट पर पार्टी की तिरछी नजर है। आलाकमान मानकर चल रहा है कि यहां पार्टी उम्मीदवार की तैयारियां मुकम्मल नहीं हैं। शैलेंद्र चौधरी को पार्टी ने यहां से उम्मीदवार घोषित कर रखा है। दो दिन पूर्व बसपा सुप्रीमो ने उन्हें इस बाबत बात करने बुलाया था, पर वे लखनऊ नहीं पहुंच सके। बताया गया कि रास्ते में दुर्घटना होने के कारण उन्हें चोट लगी और वे अस्पताल में भर्ती हैं। तबीयत खराब होेने की बात भी कही गई। इस पर जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार को बुलाकर नाराजगी जताई गई और कहा गया कि अगली तारीख मुकर्रर कर उन्हें बुलाओ। अभी तक शैलेंद्र वहां नहीं गए और न ही फोन पर पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की। चर्चा है कि  संजीव के साथ उन्हें भी इंकार करने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed