फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Policeman and his daughter cheated Rs 30 lakh on the pretext of getting a job in the crime branch

Meerut : क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख ठगे, केस दर्ज

Fri, 16 Aug 2024 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 Aug 2024 12:22 AM IST
सार

भाई-बहन की क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने के नाम पर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Meerut: Policeman and his daughter cheated Rs 30 lakh on the pretext of getting a job in the crime branch
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

क्राइम ब्रांच में भाई-बहन की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने लखनऊ एसएसपी कार्यालय के फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। पीड़ित भाई-बहन की मां ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ अड्डा भगत सिंह मार्केट निवासी सुनीता पत्नी सुभाष कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में पड़ोसन आरती ने उसकी मुलाकात सुरक्षा उर्फ रूबी से कराई थी। इसके बाद वह लगातार मोबाइल पर उनके साथ बात करने लगी और अकसर घर आने लगी। सुरक्षा ने उनकी मुलाकात पुलिस लाइन में अपने पिता रामकिशन से करवाई। उसने पुलिस का परिचय पत्र और ट्रैफिक पुलिस की सफेद वर्दी में अपने फोटो दिखाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामकिशन ने सुनीता के पुत्र आकाश कुमार और पुत्री आंचल की क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने की बात कही। सुनीला झांसे में आ गई तो पहले एक लाख रुपये एडवांस मांगे। इसके बाद पुत्र की लखनऊ एसएसपी कार्यालय में अनुचर के पद पर नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद छह लाख रुपये लेकर सर्विलांस हेड मोहर्रिर पद का नियुक्ति पत्र दे दिया। पुत्री आंचल की अकाउंट बाबू के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एसएसपी लखनऊ का फर्जी पत्र दिखाकर तीन लाख रुपये ले लिए।


 

इसी तरह दोनों बच्चों की नौकरी के नाम पर 15-15 लाख रुपये ठग लिए। रुपये हड़पने के बाद वह कहने लगा कि जिस अधिकारी को मैंने रुपये दिए हैं, उसका ट्रांसफर हो गया है। दूसरा अधिकारी आने पर नौकरी लगवा दूंगा। अब रुपये वापस मांगने पर पिता-पुत्री जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से उधार व ब्याज पर रुपये लेकर और जेवर बेचकर रामकिशन को धनराशि दी थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed