फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police sent BJP councilor to jail and beating of inspector at hotel

भाजपा पार्षद को गिरफ्तार कर भेजा जेल, होटल में दरोगा के साथ की थी जमकर मारपीट

Sat, 20 Oct 2018 02:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 20 Oct 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Meerut police sent BJP councilor to jail and beating of inspector at hotel
फाइल फोटो

दरोगा के साथ मारपीट करने के मामले में भाजपा पार्षद मनीष पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कंकरखेड़ा थाने में सुबह से ही भाजपाइयों का धरना चल रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही धरना खत्म हुआ। भाजपा पार्षद की तरफ से भी दरोगा और महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला यूपी के मेरठ जिले का है। 

विज्ञापन




ये है पूरा मामला
मेरठ में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने गये मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और एक महिला ने खाने की देरी का विरोध किया, जिसपर बवाल हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में पहले महिला ने तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौच की। इसके बाद होटल मालिक भाजपा नेता और होटल के स्टाफ ने होटल को अंदर से बंद करके दरोगा को जमकर पीटा। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। एसपी सिटी को मामले की जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वार्ड 40 से भाजपा पार्षद चौधरी मनीष पंवार का नेशनल हाईवे स्थित खिर्वा चौपले के पास ब्लैक पेपर नाम से होटल है। परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी पर तैनात सुखपाल पंवार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला को देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से होटल में खाने के लिए लेकर गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ही नशे की हालत में थे। इस दौरान दोनों ने वेटर को खाना लाने के लिए ऑर्डर दिया। आर्डर पूरा होने में कुछ देर हो गयी। गुस्साई महिला ने कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता शुरू कर दी। आरोप ये भी है कि विरोध करने पर होटल प्रबंधक धामा और स्टाफ से मारपीट की।

महिला ने दरोगा से पिस्टल निकालने तक को कह दिया। इस दौरान होटल मालिक मनीष पंवार ने कर्मचारियों से होटल का गेट अंदर से बंद करा लिया और पुलिस अधिकारियों को फोन कर दिया। दरोगा के साथ गयी महिला ने टेबल से प्लेटें उठाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed