फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police revealed murder of Shehzad, accused brother and mother sister have arrested

Murder: शहजाद की हत्या का ऐसा खुलासा, दंग रह गए अफसर, भाई ने काटा गला, मां-बहन ने पंखा पर लटकाया था शव

Mon, 09 Oct 2023 11:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Oct 2023 11:31 PM IST
सार

Meerut Murder Case : शहजाद की हत्या का ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। खुलासा हुआ कि भाई ने गला काटा और मां-बहन ने पंखे पर शव लटकाया था।

विज्ञापन
Meerut police revealed murder of Shehzad, accused brother and mother sister have arrested
शहजाद की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में शहजाद की हत्या संपत्ति के विवाद में की गई थी। भाई अकरम ने छुरे से शहजाद का गला काटा। इसके बाद मां शहाना और बहन गुलशन के साथ मिलकर शव को पंखे पर लटका दिया। उन्होंने वारदात को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस ने यह खुलासा किया और आरोपी भाई, मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आशियाना कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय शहजाद पुत्र इनाम का शव रविवार सुबह घर में पंखे पर लटका मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की थी। परिजनों ने आत्महत्या का मामला बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला कटने से मौत की स्थिति सामने आई। 

विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ और मौका-ए-वारदात पर मिले सुराग से स्पष्ट हो गया कि हत्या करने वाला घर में ही मौजूद है। शव सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की। इसमें अकरम ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद बढ़ा था भाइयों में विवाद
अकरम ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसने तरन्नुम से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया था। शहजाद ने अकरम को घर से बेदखल कर दिया था। वह पत्नी के साथ पास में ही किराए के मकान में रह रहा था। संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में आए दिन झगड़ा होता था। अकरम संपत्ति में अपने हिस्से की मांग कर रहा था। शनिवार देर रात वह शहजाद के घर पहुंचा। इसके निचले हिस्से में दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। शोर सुनकर मां शहाना और बहन शबनम भी आ गई। अकरम ने लोहे की रॉड से शहजाद के सीने पर वार किया। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद छुरे से उसका गला रेत दिया। कुछ देर में ही शहजाद की मौत हो गई। इसके बाद अकरम ने मां और बहन के साथ मिलकर शव को पंखे पर लटका दिया।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

विज्ञापन

गर्भवती है शहजाद की बहन गुलशन
भाई की हत्या में आरोपी गुलशन की शादी नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी शाहरुख से हुई थी। बताया गया कि गुलशन फिलहाल गर्भवती है। वह कुछ दिन पूर्व ही मायके आई थी। रविवार को जब पुलिस शहजाद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी तो गुलशन ने मामले को आत्महत्या बताते हुए जमकर विरोध किया था। इसके बाद पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

शहजाद की हत्या संपत्ति के विवाद में की गई थी। इस मामले में आरोपी भाई, मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed