फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Reaches Within Five Minutes, Saves Woman After Poison Consumption

Meerut: जहरीला पदार्थ पीकर बाथरूम में गई महिला, पड़ोसन ने दी सूचना, पुलिस ने पांच मिनट में बचाई जान

Sat, 13 Jun 2026 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2026 12:05 PM IST
सार

मेरठ के धर्मपुरी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस पांच मिनट में मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
Meerut: Police Reaches Within Five Minutes, Saves Woman After Poison Consumption
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ सदर बाजार थाना क्षेत्र के धर्मपुरी में पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ सेवन करने वाली महिला की पुलिस की तत्परता से जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम महज पांच मिनट में मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में मिली महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पारिवारिक विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
पुलिस के अनुसार धर्मपुरी निवासी नरेंद्र कौर अपने परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर उनका परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला बाथरूम में चली गई और वहां जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हाथ में मदद का बोर्ड लेकर चंदा मांग रही थी सीरिया की महिला, पूछताछ में जुटीं पुलिस और खुफिया एजेंसिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पड़ोसन की सतर्कता से बची जान
इसी दौरान एक पड़ोसी महिला किसी काम से उनके घर पहुंची। उसने नरेंद्र कौर को उल्टी करते देखा तो कारण पूछा। इस पर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसन ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पांच मिनट में पहुंची पुलिस, अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही डायल-112 और सदर बाजार थाना पुलिस महज पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। उस समय महिला बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने तत्काल उन्हें पीएल शर्मा चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से जहरीले पदार्थ की एक बोतल भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed