फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Syrian Woman Seeking Donations Detained in Meerut, Under Probe by Police and Intelligence Ag

Meerut: हाथ में मदद का बोर्ड लेकर चंदा मांग रही थी सीरिया की महिला, पूछताछ में जुटीं पुलिस और खुफिया एजेंसिया

Sat, 13 Jun 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2026 10:33 AM IST
सार

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में चंदा और मदद मांग रही सीरिया की एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Meerut:  Syrian Woman Seeking Donations Detained in Meerut, Under Probe by Police and Intelligence Ag
बुर्का पहनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विदेशी महिला के चंदा और आर्थिक सहायता मांगते मिलने से पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सीरिया की रहने वाली बताई जा रही 33 वर्षीय महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच में खुफिया विभाग की टीमें भी जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


हाथ में बोर्ड लेकर मांग रही थी मदद
जानकारी के अनुसार महिला हाथ में अंग्रेजी में लिखा एक बोर्ड लेकर लोगों से सहायता मांग रही थी। बोर्ड पर लिखा था कि वह सीरिया की निवासी है और अपने पति के उपचार के लिए आर्थिक मदद चाहती है। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई।
विज्ञापन

पति के इलाज के लिए भारत आने का दावा
पूछताछ में महिला ने अपना नाम फनादी बताया। उसका कहना है कि वह अपने बीमार पति के उपचार के लिए भारत आई है। महिला के अनुसार उसके पति दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पैरों में गंभीर चोट है। उपचार का खर्च उठाने के लिए वह लोगों से आर्थिक सहायता मांग रही थी।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त जांच
महिला को थाने लाने के बाद पुलिस के साथ खुफिया ब्यूरो और स्थानीय खुफिया इकाई की टीमों ने भी उससे विस्तृत पूछताछ की। अधिकारियों ने उसके यात्रा दस्तावेज, वीजा और भारत आने के उद्देश्य से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वीजा नियमों की भी हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला चिकित्सा वीजा पर भारत आई है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वीजा की शर्तों के तहत बिना निर्धारित अनुमति एक शहर से दूसरे शहर जाने पर प्रतिबंध हो सकता है। इसी पहलू को लेकर भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने क्या कहा
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके दस्तावेजों और वीजा संबंधी शर्तों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed