{"_id":"69e66a03d4003353280051c3","slug":"meerut-police-interrogated-amit-marinda-and-vansh-in-the-case-of-demanding-extortion-from-a-plywood-merchant-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्लाइवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में अमित मरिंडा और वंश से पुलिस ने की पूछताछ, ये बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्लाइवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में अमित मरिंडा और वंश से पुलिस ने की पूछताछ, ये बोले
Mon, 20 Apr 2026 11:31 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:31 PM IST
सार
माछरा में रहने वाले मयंक त्यागी ने रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बंगलूरू जेल में बंद अमित मरिंडा और उसके साथी वंश को मेरठ लाकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बंगलूरू जेल में बंद अमित मरिंडा और उसके साथी वंश को थाना मेडिकल पु़लिस ने रिमांड पर लिया। वहां से पुलिस दोनों को लेकर मेरठ पहुंची। विवेचना कर रहे दरोगा मुकेश यादव ने पूछताछ की। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल में दाखिल कराया गया। अभी तीन दिन तक पूछताछ चलेगी। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस आरोपियों को लेकर वापस जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरी ओर, बेंगलुरु पुलिस अभी मेरठ में रुकी है। इस मामले में नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मोनू हाइडिल का परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में फरसा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित मरिंडा ने एक प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में अमित मरिंडा जेल में बंद है। इसके बाद नौचंदी थाने में अमित मरिंडा और उसके साथियों के खिलाफ नौचंदी थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी जांच मेडिकल थाना पुलिस कर रही है।
बंगलूरू पुलिस सोमवार दोपहर को 12 बजे मेडिकल थाने में अमित मरिंडा और वंश को लेकर पहुंची। उनसे घंटों तक मेडिकल पुलिस ने पूछताछ की। अमित और वंश ने पहले तो मयंक त्यागी को धमकी देने की बात से नकारा। हालांकि जब पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया तो दोनों ही आरोपियों ने धमकी देने की बात स्वीकार की। अभी तीन दिन तक आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि मेडिकल पुलिस पूछताछ कर रही है।
ये भी देखें...
Meerut: आर्य वैदिक इंटर कॉलेज के मैनेजर की हत्या में पिता और दो बेटों को उम्रकैद, फावड़े से काटी थी गर्दन
ये भी देखें...
Meerut: आर्य वैदिक इंटर कॉलेज के मैनेजर की हत्या में पिता और दो बेटों को उम्रकैद, फावड़े से काटी थी गर्दन
