फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police have arrested accused Adnan in case of national anthem insult

राष्ट्रगान के अपमान का मामला: दबोचा गया एक आरोपी अदनान, दो की तलाश में दबिश जारी

Sat, 28 Jan 2023 11:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Jan 2023 11:05 AM IST
सार

मेरठ में राष्ट्रगान के अपमान के मामले में एक आरोपी दबोचा गया है। अभी अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Police have arrested accused Adnan in case of national anthem insult
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गणतंत्र दिवस पर रेलवे रोड क्षेत्र में राष्ट्रगान पर नृत्य करने और अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने एक आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर 26 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक नृत्य कर रहा है, जबकि दूसरे युवक शोर मचा रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए ईदगाह भटीपुरा निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, ईदगाह निवासी आरोपी रूहुल और नवील फरार हैं। उधर, थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सचिन सिरोही सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विवेक यादव ने बताया कि हलका इंचार्ज योगेंद्र सिंह की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

तिरंगा यात्रा के नाम पर किया हुड़दंग, पुलिस तमाशबीन बनी रही

गणतंत्र दिवस पर मेरठ शहर में कई जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुछ युवकों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हुड़दंग और स्टंटबाजी भी की। इस दौरान पुलिस भी तमाशा देखती रही। हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

श्यामनगर से अकबर कुरैशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी शामिल हुए। यात्रा में बाइक सवार युवकों ने हुड़दंग किया। छात्र नेता मेहताब मूसा के नेतृत्व में एल ब्लॉक तिराहे से बच्चा पार्क तक निकाली गई यात्रा में कुछ युवकों ने कार की छत पर चढ़कर नृत्य किया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं परतापुर में भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि जिन थाना क्षेत्रों में ऐसा किया गया है, वहां सीसीटीवी कैमरे चेक कर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed