फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has arrested the accused Kasim in the vehicle theft case

UP: ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला शातिर कासिम गिरफ्तार, 2006 से कर रहा था वाहन चोरी, अब खुलेंगे सभी राज

Tue, 24 Jan 2023 11:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Jan 2023 11:12 PM IST
सार

Meerut News : ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला शातिर कासिम को दबोच लिया गया है। आरोपी कासिम 2006 से वाहन चोरी करता है। लेकिन अब उसके सभी राज खुलेंगे।

विज्ञापन
Meerut police has arrested the accused Kasim in the vehicle theft case
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनसीआर और पश्चिमी यूपी में ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले शातिर चोर जली कोठी अतानस की कोठी निवासी कासिम उर्फ लट्ट को सोतीगंज से पुलिस ने चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिजनौर से चोरी की गई आल्टो कार भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी 2006 से वाहन चोरी कर रहा है। कई बार जेल जा चुका है। जमानत पर छुटने के बाद फिर से चोरी करना शुरू कर देता है। आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ बागपत और मेरठ जिले में 13 मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी देहली गेट पुलिस पहले कर चुकी है।
विज्ञापन


एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि कासिम सबसे ज्यादा वाहन दिल्ली से चोरी करता था। ऑन डिमांड वाहन चोरी करने के बाद अपने साथियों को सस्ते दामों में बेच देता था। इसके साथी फर्जी कागजात बनाकर कार जरूरत मंद को बेचते थे। आरोपी के साथी की तलाश में भी पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। आरोपी वाहन चोरी के अलावा दिल्ली और हरियाणा से शराब लाकर मेरठ में बेचता है। इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद 

एएसपी ने बताया कि बिजनौर में जहां से कार चोरी की है, वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात भी कह रही है। जिसके बाद इसकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed