{"_id":"642ffa2644d8a41fb1063221","slug":"meerut-police-has-arrested-five-accused-in-the-case-of-illegal-meat-in-mawana-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में अवैध कटान की सूचना पर छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, कटान के उपकरण भी हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में अवैध कटान की सूचना पर छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, कटान के उपकरण भी हुए बरामद
Fri, 07 Apr 2023 04:42 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Apr 2023 04:42 PM IST
सार
UP News : मेरठ में अवैध कटान से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापा मारा और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के मवाना में दिन निकलते ही अवैध कटान की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनके पास से कटान करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला खैरात अली में एक घर में अवैध रूप से पशुओं का कटान चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मांस और एक जीवित भैंस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने मांस को दबा दिया और जीवित भैंस को नगर पालिका को सौंप दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: व्यापारी को जलता देख सहम गए लोग, मंदिर में पड़ी मिली पूजा की थाली और चप्पल, रूह कंपा देगी ये वारदात
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मोहल्ला खैरात अली में एक मकान में काफी समय से पशुओं का अवैध कटान किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर मौके से बालम, कालू, फिरोज, सलमान निवासी मवाना और नफीस निवासी महल को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: हाजी याकूब की मीट फैक्टरी में खड़ी 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां, पुलिस जल्द करेगी जब्त