Meerut: हाजी याकूब की मीट फैक्टरी में खड़ी 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां, पुलिस जल्द करेगी जब्त
Meerut News : पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी में 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। पुलिस जल्द ही इन्हें जब्त करेगी।
विस्तार
मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बंद पड़ी अलफहीम मीटेक्स मीट फैक्टरी में 20 से ज्यादा लग्जरी कार खड़ी हैं। फैक्टरी को प्रशासन व एमडीए ने सील कर रखा है। पुलिस का कहना है कि एमडीए से सील खुलवाकर कारों को फैक्टरी परिसर से निकाला जाएगा। इसके बाद कुर्की कर जब्त किया जाएगा।
हाजी याकूब की 26.50 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस अब तक कुर्क कर चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रेंज रोवर, जगुआर व मर्सिडीज समेत 20 से ज्यादा गाड़ियां मीट प्लांट में खड़ी हैं। इस मीट प्लांट को एमडीए ने सील कर रखा है।
सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि शुक्रवार यानी आज मीट फैक्टरी का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एमडीए से सील खुलवाकर वहां खड़ी लग्जरी गाड़ियों को सीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: शिक्षा विभाग का ऐसा पर्दाफाश, दंग रह गए लोग, महज चार माह में हुआ करोड़ों का घोटाला
यह था मामला
खरखौदा और किठौर पुलिस ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब के बेटे इमरान की अलीपुर खरखौदा स्थित मीट फैक्टरी पर दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से मीट पैकिंग पकड़ी गई थी। तब पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, बेटे फिरोज, इमरान समेत कुल 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक के बेटे के साथ दिखे शाहिद मंजूर के बेटे, हर रोज हो रहे नए खुलासे
पुलिस की जानकारी में हैं ये लग्जरी गाड़ियां
रेंज रोवर, मर्सिडीज, ऑडी, एंडीवर, फॉरच्यूनर, स्कॉर्पियो, इनोवा व बोलेरो कार आदि शामिल हैं।