फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: व्यापारी को जलता देख सहम गए लोग, मंदिर में पड़ी मिली पूजा की थाली और चप्पल, रूह कंपा देगी ये वारदात

Fri, 07 Apr 2023 03:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Apr 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Bijnor murder: Villagers were scared to see dead body burning and puja plate sandal were found lying in temple
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के नगीना में व्यापारी बलराज की गला घोंटकर हत्या करने के बाद एक पेड़ पर बनाए फंदे से लटकाकर जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। उनका जलता शव देख गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी दो भाइयों में से एक विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



परिजनों का कहना है कि पड़ोसी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने और मामले को लेकर पंचायत होने की चर्चा के चलते पड़ोसी और उसके भाई ने बलराज की हत्या की है।

Bijnor murder: Villagers were scared to see dead body burning and puja plate sandal were found lying in temple
व्यापारी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला के रहने वाले बलराज सिंह चौहान (55) की नहटौर में सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बलराज सिंह रोज की तरह गांव के शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे।

करीब दो घंटा बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी पत्नी माया देवी तलाश करते हुए मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर में बलराज सिंह नहीं थे, उनकी चप्पल और पूजा की थाली वहां पड़ी मिली। उनके साथ तमाम गांव वाले भी खोजबीन में जुट गए।

Bijnor murder: Villagers were scared to see dead body burning and puja plate sandal were found lying in temple
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब सात बजे खेत में मिट्टी भरने जा रहे एक किसान ने पेड़ पर लटके हुए एक व्यक्ति का शव जलते देखा और गांव में यह खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसके बाद एएसपी देहात राम अर्ज भी मौके पर पहुंच गए। बलराज सिंह ने पड़ोस के ही रहने वाले विजय को गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और तब बलराज सिंह ने गलत काम बताते हुए ऐसा नहीं करने की हिदायत दी थी। मृतक की पत्नी ने तहरीर में इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि विजय सिंह को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor murder: Villagers were scared to see dead body burning and puja plate sandal were found lying in temple
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

यह बात बलराज सिंह ने अपनी पत्नी सहित गांव के चार पांच लोगों को भी बता दी थी। बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत होने की भी चर्चा थी। माना जा रहा है कि पंचायत में महिला के साथ देख लिए जाने की बात खुलने और बदनामी के डर से आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। 

विज्ञापन
Bijnor murder: Villagers were scared to see dead body burning and puja plate sandal were found lying in temple
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद गन्ना तौलने के लिए पहुंच गया आरोपी
बताया जा रहा है कि पूरा गांव घटनास्थल पर मौजूद था, जबकि हत्यारोपी को गन्ना क्रय केंद्र पर देखा गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी विजय गन्ना तौलने के लिए सवेरे ही क्रय केंद्र पर पहुंच गया था। जिससे किसी को शक भी नहीं होने पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed