फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

Mon, 20 Nov 2023 01:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

UP: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
A young man committed suicide after killing his wife in Parikshitgarh of Meerut
हत्या और आत्महत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परीक्षितगढ़ के गांव मवी निवासी सूरज ने पत्नी प्रिया की हत्या कर ससुर संजय से फोन पर कहा था कि तुम्हारी बेटी को मार दिया है, अब खुद मरने जा रहा हूं। सूरज प्रिया को चिकित्सक को दिखाने के नाम पर दोपहर एक बजे बाइक से घर से निकला था। आधा घंटे बाद ही दोनों के शव मिल गए। 



सूरज का फोन आने के बाद प्रिया के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सूरज को कई बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। प्रिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सूरज से हुई थी। शादी के बाद ही उन्हें पता चला कि सूरज मनोरोगी है। काफी समय से उसका उपचार चल रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी उसकी हालत खराब हो जाती थी। 

A young man committed suicide after killing his wife in Parikshitgarh of Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

वहीं, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी देने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रिया के पिता संजय और मां सुमन के साथ सूरज के परिजन भी दोनों के शव देख बिलख पड़े। मौके पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।

A young man committed suicide after killing his wife in Parikshitgarh of Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने कहा कि अब तक की जांच में यही सामने आया है कि पत्नी की हत्या कर युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और साफ हो जाएगी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A young man committed suicide after killing his wife in Parikshitgarh of Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पांच माह ही चला दांपत्य जीवन
सूरज पुत्र गजेंद्र मवाना में पिज्जा सप्लाई का कार्य करता था। उसकी शादी करीब पांच माह पूर्व थाना इंचौली के ग्राम सिखेड़ा निवासी प्रिया पुत्री संजय के साथ हुई थी। इन दोनों का दांपत्य जीवन पांच माह तक ही चल पाया। सूरज के मनोरोगी होने के बावजूद किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह अचानक ऐसा कदम उठा लेगा।

विज्ञापन
A young man committed suicide after killing his wife in Parikshitgarh of Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

जमीन पर टिके थे सूरज के पैर 
सूरज का शव अमरूद के छोटे पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका था। पैर में चप्पलें थीं। उसके पैर जमीन पर टिके थे। वहीं, प्रिया के सिर पर भारी वस्तु से चोट के निशान थे। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि शायद किसी ने हत्या कर दोनों के शव यहां लाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed