फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police arrested infamous Udham Singh for threatening a bank employee in Meerut

बड़ी कार्रवाई: कुख्यात उधमसिंह को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

Thu, 22 Jul 2021 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Jul 2021 04:51 PM IST
सार

मां और पत्नी ने उधम सिंह को बेकसूर बता कर पुलिस से उसे छोड़ने की मांग भी की। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि उधम सिंह ने गांव में बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Meerut: Police arrested infamous Udham Singh for threatening a bank employee in Meerut
पुलिस स्टेशन में उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्या उधम सिंह को बैंक कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि शातिर अपराधी कुख्यात उधम सिंह दस दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। वहीं कुख्यात की मां और पत्नी भी उसे बेकसूर बता थाने पहुंच गई और उसे छुड़ाने की मांग की।
विज्ञापन


कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने गुरुवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उधम सिंह अपने गांव के ही बैंक कर्मचारियों को धमकी दी थी। शातिर अपराधी उधम सिंह 10 दिन पहले ही बाराबंकी जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। वह अभी अपने गांव  करनावल घर पर ही रह रहा था। 
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी देहात और सीओ सरधना सरूरपुर थाना पुलिस के साथ उधम सिंह के गांव करनावल में पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। उधम सिंह की मां सुमित्रा और पत्नी चेयरमैन पुष्पा भी थाने में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और पत्नी ने उधम सिंह को बेकसूर बता कर पुलिस से उसे छोड़ने की मांग भी की। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि उधम सिंह ने गांव में बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। 

बता दें कि हाल ही में उधम सिंह ने राजनीति में आने का दावा किया था और कहा कि वह क्षेत्रवासियों की सेवा करना चाहता है।  जेल से छूटे कुख्यात उधम सिंह ने राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। वहीं रंगदारी मांगने के सवाल पर कहा था कि अगर कोई मेरे नाम से रंगदारी मांगता है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उधम सिंह ने अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो पुलिस मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि पुलिस मेरे खिलाफ अब फर्जी मुकदमे दर्ज नहीं करेगी।

योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के बीच चली गैंगवार
कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के बीच लंबी गैंगवार चली। करीब दस साल तक खूनखराबा हुआ। उधम सिंह पर गंभीर अपराधों की धाराओं में 45 से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनमें कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन भी हैं। दस दिन पहले उधम सिंह जमानत पर बाराबंकी जेल से बाहर आया है। उधम सिंह का कहना है कि अब उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह राजनीति में शामिल होकर ग्रामीणों की मदद करना चाहता है। 

उसकी पत्नी पुष्पा करनावल से चेयरमैन हैं। जेल में रहते ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को जिताया। इसके बदले में अब वह ग्रामीणों की मदद करेगा। उधम सिंह का दावा है कि अब वह गांव में ही रहेगा और कोई अपराध नहीं करेगा, लेकिन पुलिस ने धमकी देने के मामले में उसे गुरवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed