{"_id":"60bb197d240d500dae13d5a7","slug":"meerut-police-also-raided-in-search-of-millionaire-animal-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति पशु तस्कर की तलाश में मेरठ पुलिस की भी दबिश, भाजपा नेता के सरंक्षण में छिपने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति पशु तस्कर की तलाश में मेरठ पुलिस की भी दबिश, भाजपा नेता के सरंक्षण में छिपने की चर्चा
Sat, 05 Jun 2021 11:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:58 AM IST
सार
असम पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी अकबर ने तीन साल में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। अकबर और उसके साथियों के खिलाफ असम में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
meerut
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से पशुओं का मांस असम और बांग्लादेश में सप्लाई करने वाला करोड़पति पशु तस्कर अकबर उर्फ बंजारा पुलिस को नहीं मिला है। शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने भी कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
असम पुलिस दो दिन से फलावदा में डेरा डाले हुए है। अकबर असम से वांछित चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह एक भाजपा नेता के संरक्षण में छिपा है। अकबर ने अवैध तरीके से पशुओं की तस्करी करके करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। कई प्रॉपर्टी में तो भाजपा नेता पार्टनर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अकबर का नेटवर्क असम, बांग्लादेश सहित कई राज्यों में है। पुलिस विभाग में यह भी चर्चा है कि अकबर के कारनामों की जांच सीबीआई कर सकती है। इससे पहले ही असम पुलिस अकबर का नेटवर्क तोड़ने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को एसएसपी मेरठ ने भी फलावदा थाना पुलिस को अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने अकबर के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
तीन साल में ही जुटा जी करोड़ों की संपत्ति
असम पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी अकबर ने तीन साल में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। अकबर और उसके साथियों के खिलाफ असम में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। असम पुलिस उनकी तलाश करती है और वह मेरठ में आकर छुप जाते हैं।
आरोपी अकबर उर्फ बंजारा ने फलावदा के अलावा भी लिसाड़ी गेट और शास्त्री नगर में भी कोठी बनाई हुई है। सीबीआई में उसकी शिकायत होने की बात कही गई है।