फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Pneumonia attacks on children, and do you are recognize symptoms

ठंड में रहे सावधान, बच्चों पर निमोनिया का 'हमला', ऐसे पहचाने लक्षण

Fri, 28 Dec 2018 03:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Dec 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Pneumonia attacks on children, and do you are recognize symptoms
जिला अस्पताल की ओपीडी में आए बच्चे की जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बढ़ती ठंड, बदलते मौसम और प्रदूषण का असर पांच साल तक के बच्चों को बीमार कर रहा है। खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों को निमोनिया हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में करीब तीन हजार बच्चे बाल रोग विभाग में आए हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा यानि करीब डेढ़ हजार बच्चों को निमोनिया निकला है। अगर इसमें निजी चिकित्सालयों का भी आंकड़ा शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी। इस मौसम में अगर बच्चों का खास ध्यान न रखा जाए तो निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


तारीख           मेडिकल-जिला अस्पताल में आए बीमार बच्चे
20 दिसंबर                     413
21 दिसंबर                     421
22 दिसंबर                     446
24 दिसंबर                     504
25 दिसंबर                     195 (हाफ डे)
26 दिसंबर                     465
27 दिसंबर                     417
(यह अधिकांश बच्चे शून्य से पांच साल उम्र तक के हैं)

यह है निमोनिया
निमोनिया सांस से जुड़ी बीमारी है। इसमें फेफड़े में संक्रमण हो जाता है। फेफड़ों में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है। यह बुखार या जुकाम होने के बाद होता है। पांच साल से छोटे बच्चों को इससे खतरा अधिक होता है। निमोनिया ज्यादातर बैक्टीरिया वायरस या फंगस से होता है। मौसम बदलने, सर्दी लगने, फेफड़ों में चोट लगने के अलावा खसरा और चिकनपॉक्स जैसी बीमारियों से इसकी आशंका बढ़ जाती है।

यह सावधानी बरतें
- कीटाणुओं को फैलने से रोकने के लिए बच्चों के हाथ बार-बार धोते रहें।
- घर में बच्चों की देखभाल के दौरान अपने हाथों की सफाई का भी ध्यान रखें
- शिशु को पहले छह माह तक स्तनपान कराएं
- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित टीकें लगवाएं
- तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा कराएं
- चिकित्सक की सलाह से भाप लेना भी फायदेमंद रहता है

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है निमोनिया की जांच
निमोनिया विषाणु और जीवाणु दोनों से होता है। इसके लिए खून, बलगम और एक्सरे सहित कई जांचे कराई जाती हैं। आमतौर पर चिकित्सक निमोनिया के लक्षण दिखने पर स्टेथोस्कोप से बच्चे के फेफड़े की जांच करते हैं। इसमें हृदय गति और सांस की गति की भी जांच की जाती है। एक्सरे से फेफड़े की स्थिति देखकर भी निमोनिया की जानकारी मिल जाती है।

यह लक्षण दिखें तो बच्चे ही नहीं बड़े भी कराएं जांच
कई दिन तक बुखार आ रहा हो
पसीने के साथ कंपकपी हो
सीने में दर्द
खांसी आए और गाढ़ा पीला, भूरा या खून के अंश वाला बलमग आ रहा हो

विज्ञापन

ऐसे पहचाने लक्षण
बच्चे का बार बार खांसना
सांस लेने में दिक्कत महसूस हो
तेज तेज और कम गहरी सांस खींचना
हंसली (कॉलरबोन) से ऊपर पसिलयों के बीच की त्वचा का बार बार अंदर धंसना
सांस लेते वक्त गले से सीटी जैसी आवाज आना
बच्चे के हाथ और अंगुली के नाखून का रंग नीला पड़ना

घर पर भी करें पहचान
- बच्चा दूध पीना छोड़ दे
- अंगुली या होंठ नीला दिखे या सुस्त हो जाए तो चिकित्सक के पास ले जाएं
- उल्टी, दस्त होने, पेट फूलने या सांस तेज चलना
- तलवे व हथेली पीली पड़ना भी निमोनिया का संकेत है
- सप्ताहभर तक सर्दी जुकाम बना रहे, खांसी केसाथ सीने में दर्द, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो

पनप रहे हैं निमोनिया के बैक्टीरिया
ऐसे में बच्चों को सर्दी जुकाम हो जाता है फिर सांस की नली और फेफड़ों का इंफेक्शन हो जाता है नमी की वजह से इस मौसम में निमोनिया के बैक्टीरिया और वायरस को पनपने का मौका ज्यादा मिलता है। अस्पताल में आने वाले ज्यादातर बच्चे निमोनिया से पीड़ित मिल रहे हैं। - डॉ. श्रीओम, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

आज निकला 70 प्रतिशत को निमोनिया

बृहस्पतिवार को करीब 200 बच्चे ओपीडी में आए, इनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा निमोनिया से पीड़ित थे। मौसम बदल रहा है और सुबह और रात के समय हल्का कोहरा भी है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। - डॉ. प्रशांत कुमार, चिकित्सा अधिकारी, पोषण पुनर्वास केंद्र

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed