फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Pink toilets equipped with AC at City Railway Station have been constructed

स्वच्छ भारत मिशन: रेलवे स्टेशन पर तैयार हुआ एसी से लैस पिंक टॉयलेट, ये होंगी कई खास सुविधाएं

Mon, 28 Jan 2019 02:53 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Pink toilets equipped with AC at City Railway Station have been constructed
सिटी स्टेशन पर बनाया गया पिंक शौचालय - फोटो : अमर उजाला
‘स्वच्छ भारत का वादा कर लिया हमने’ इसी नारे के साथ देश में शौचालय बनाए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का ध्यान रखते हुए पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है। सिटी स्टेशन पर पिंक और ब्लू टॉयलेट का निर्माण अंतिम चरणों में है। इसे फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। टायलेट में आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा पर भी फोकस भी किया जाएगा। दो माह पहले मेरठ सिटी स्टेशन पर पिंक टॉयलेट का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

 
पिंक टॉयलेट को खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसमें एसी और सोलर सिस्टम की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा बाथरूम और शौचालय में भी पिंक टाइल्स लगाई गई हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग से एक रूम की व्यवस्था की गई है। जिसमें वह बच्चों को स्तनपान आदि करा सकती हैं। वहीं पिंक टॉयलेट में दो शौचालय और एक बाथरूम बनाया गया है।
विज्ञापन

यह है ब्लू टॉयलेट
पुरुषों के लिए ब्लू टॉयलेट भी बनाया गया है। इसमें भी एसी और सोलर सिस्टम की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इसके अलावा बाथरूम और शौचालय में ब्लू टाइल्स लगाई गई हैं। इसमें तीन शौचालय और दो बाथरूम बनाए गए हैं।                                 

दो तल का बना है टॉयलेट अभी सर्विस रेट तय नहीं
प्रथम और द्वितीय तल पर टॉयलेट का निर्माण किया गया है। पहले तल पर पिंक और ब्लू टॉयलेट बनाए गए हैं। वहीं, दूसरे तल पर सामान्य टॉयलेट का निर्माण किया गया है। सामान्य टॉयलेट में पांच रुपये शौचालय और दो रुपये यूरिनल के तय किए गए हैं। अभी पिंक और ब्लू टॉयलेट का सर्विस रेट तय नहीं हैं।

तेजगढ़ी पर चौकी के पास बनेगा
इसके अलावा तेजगढ़ी और एल-ब्लॉक पर भी पिंक और ब्लू टॉयलेट बनाया जाएगा। यहां कार्य खत्म होने के बाद वहां तैयारी शुरू कर दी जाएगी। तेजगढ़ी पर चौकी के पास टॉयलेट का निर्माण किया जाना है। 

जल्द होगा शुरू
जनवरी के अंतिम दिनों या फरवरी के पहले सप्ताह में सिटी स्टेशन पर इसे शुरू कर दिया जाएगा। नगरायुक्त से बैठक करने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें एसी आदि की सुविधा भी दी जा रही है। - मिथलेश झा, क्षेत्रीय सचिव, सभ्य समाज सेवा समिति

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed