फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: People of other community attacked representative of BJP MP Rajendra Agrawal, ruckus

UP: BJP सांसद के प्रतिनिधि पर हमला, दो समुदाय के लोगों में पथराव, फेंकी गईं कांच की बोतलें, तोड़फोड़ का प्रयास

Fri, 11 Aug 2023 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 12:42 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा सांसद के प्रतिनिधि पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में पथराव हुआ। इस दौरान कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। वहीं, तोड़फोड़ का प्रयास भी किया गया।

विज्ञापन
Meerut: People of other community attacked representative of BJP MP Rajendra Agrawal, ruckus
थाने में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में शिव चौक के पास स्कूटी टकराने के विवाद के बाद भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के प्रतिनिधि और कोयला कारोबारी ब्रह्मपुरी निवासी संजीव माहेश्वरी पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। दोनों समुदाय की ओर से पथराव भी हुआ। कांच की बोतलें फेंकी गईं। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ कोतवाली पहुंचे और मामले को शांत करने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी संजीव माहेश्वरी अपनी पोती को जैन नगर में कोचिंग सेंटर में छोड़कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिव चौक के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी की टक्कर यहां इनाम, शाहजेब, बिलाल निवासी पत्ता मोहल्ला के ठेले से हो गई। आरोप है कि इनाम और शाहजेब ने प्रतिनिधि की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्कूटी में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता काले, राकेश गौड़ पहुंच गए।

उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। यहां दो पक्षों में पथराव हुआ और कांच की बोतलें चल गईं। इसी दौरान इनाम को पुलिस के सामने से बिलाल ने छुड़ा लिया। इस पर भाजपा नेताओं ने फिर हंगामा कर दिया। शाहजेब को पुलिस ने पकड़ लिया। इनाम और बिलाल हो गए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

इस मामले सांसद प्रतिनिधि ने खुद अपनी ओर से केस दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी आदेश की ओर से केस दर्ज किया गया। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।

खुलेआम बेचा जा रहा मीट, रोक लगाने की मांग
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने सीओ का घेराव करते हुए कहा कि शहर में अवैध रूप से मीट बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए अन्यथा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी बात करने के लिए कहा है।

बदर अली पहुंचे, कार्रवाई के लिए कहा
सपा नेता बदर अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीओ से कहा कि इनाम ने गलती की है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। किसी निर्दोष को न फंसाया जाए। उन्होंने कहा कि यहां धार्मिक नारेबाजी भी माहौल खराब करने की नीयत से की गई।

यह भी पढ़ें: Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां

मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। - अमित राय, सीओ कोतवाली

यह भी पढ़ें: बेडरूम में मर्डर: गोलियों की आवाज से दहल उठे लोग, व्यापारी ने चीख-चीखकर तोड़ा दम, खतरनाक इरादे से आए थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed