फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut people made Pakistan flag on road, Fury on Pulwama attack

मेरठ: सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर पुलवामा हमले पर जताया रोष

Thu, 21 Feb 2019 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Feb 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut people made Pakistan flag on road, Fury on Pulwama attack
meerut news
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में यूपी के मेरठ में गुरुवार को दिल्ली चुंगी के पास लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर रोष प्रकट किया। झंडे के पास ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लिखे। वहीं पूर्व सैनिकों ने भी प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


संत विहार कंकरखेड़ा में पूर्व सैनिकों ने सूबेदार बृजपाल सिंह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शिव चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंका। साबका सैनिक संघर्ष कमेटी के वेटरन सतीश कुमार ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत व्यर्थ ना जाए। 
विज्ञापन

सभी पूर्व सैनिकों ने एक आवाज में कहा कि अपने साथियों की शहादत का बदला लेने के लिए वे अपने प्राण भी न्यौछावर करने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पैरा मिलिट्री के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।

इस दौरान सुनील चौधरी, एडवोकेट योगेंद्र सिंह मलिक, अरुण पाल आत्रेय, देवेन्द्र सिंह ढाका,  हवलदार बलवंत सिंह, नवीन, हरेंद्र पंवार, सूबे वीरेंद्र मलिक, राज सिंह छोकर, मेघ चंद शर्मा, रण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed