फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: people have beaten up accused after three youths molested with girl student on Delhi Dehradun highway

Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छात्रा को खींचने की कोशिश, भीड़ ने आरोपियों को जमकर धुना, पुलिस को सौंपा

Mon, 31 Jul 2023 11:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Jul 2023 11:59 AM IST
सार

Meerut News : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तीन युवकों ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Meerut: people have beaten up accused after three youths molested with girl student on Delhi Dehradun highway
लोगों ने आरोपियों की पिटाई करने के बाद पुलिस कौ सौंपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तीन युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। बताया गया कि ए-टू-जेड कॉलोनी के सामने सड़क किनारे कॉलेज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही गांव पवरसा निवासी छात्रा का तीन लड़कों ने हाथ पकड़कर खींच कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन


वहीं, छात्रा का शोर सुनकर राहगीरों ने किसी तरह छात्रा को युवकों से बचा लिया। इसके बाद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाद में तीनों आरोपी युवकों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: अगड़ों को साधा, पिछड़ों को लुभाया पश्चिमी यूपी से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में चार पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जिन तीनों लड़कों ने उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया, इन्हीं युवकों के चचेरे भाइयों ने दो दिन पूर्व उनके गांव पवरसा में शराब के नशे में धुत होकर बेटे विपिन के साथ मारपीट की थी। यही नहीं उनके बेटे की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की थी। 

यह भी पढ़ें: Sawan Month 2023: सावन के चौथे सोमवार को एतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बताया गया कि विपिन को घायल अवस्था में मेरठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने आरोपी अंकुर, अभिषेक और गौतम समेत चार के खिलाफ दौराला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा। वहीं, छेड़छाड़ के मामले को लेकर अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed