{"_id":"618274c1f0fb937ada0929ce","slug":"meerut-peon-dies-after-falling-from-third-floor-in-sardhana-tehsil-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : सरधना तहसील परिसर में तीसरी मंजिल से गिरकर चपरासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : सरधना तहसील परिसर में तीसरी मंजिल से गिरकर चपरासी की मौत
Wed, 03 Nov 2021 05:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:08 PM IST
सार
मेरठ के सरधना में तहसील परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। वह अलमोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना में बुधवार को सरधना तहसील परिसर में तीसरी मंजिल से गिरकर एक चपरासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि कर्मचारी 50 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र आनंद बिष्ट गांव धामस थाना अल्मोड़ा, उत्तराखंड का रहने वाला था, जो तहसील में कार्य करता था। बुधवार सुबह वह तहसील परिसर में ही मौजूद था। दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में वह छत से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र सिंह बिष्ट की छत से नीचे गिर कर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है परिजनों को सूचित कर दिया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन