फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Owner of Sarin Sports honored with best sports brand award

Meerut: सरीन स्पोर्ट्स के मालिक को सर्वश्रेष्ठ खेल ब्रांड का पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

Tue, 05 Dec 2023 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

Meerut News : कार्यक्रम में प्रशंसा करते हुए बताया कि सरीन इंडस्ट्री ने सीमाओं को आगे बढ़ाने और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए कंपनी के समर्पण ने इसे खेल उद्योग के शिखर पर एक योग्य स्थान दिलाया है।

विज्ञापन
Meerut: Owner of Sarin Sports honored with best sports brand award
सरीन स्पोर्ट्स के मालिक को सर्वश्रेष्ठ खेल ब्रांड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जतिन सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के एमडी जतिन सरीन को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल ब्रांड पुरस्कार से नवाजा गया। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरुस्कार दिया गया। सीआईआई की ओर से प्रस्तुत यह पुरस्कार सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण तैयार करने में उत्कृष्टता के लिए दिया गया है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रशंसा करते हुए बताया कि सरीन इंडस्ट्री ने सीमाओं को आगे बढ़ाने और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए कंपनी के समर्पण ने इसे खेल उद्योग के शिखर पर एक योग्य स्थान दिलाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर जतिन सरीन ने अपने संबोधन में सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज के भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। हम खिलाड़ियों को सर्वोत्तम श्रेणी के खेल उपकरण प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आने वाले वर्षों में उत्कृष्टता जारी रखेंगे। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल ब्रांड पुरस्कार सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो न केवल गुणवत्ता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है बल्कि खेल परिदृश्य पर इसके प्रभाव को भी दर्शाता है। कंपनी उद्योग में अग्रणी रही है और लगातार ऐसे उत्पाद पेश कर रही है जो प्रदर्शन और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को पूरा करते हैं। बता दें सरीन स्पोर्ट्स के बने प्रोडक्ट से विश्वभर के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed